Smart Tracker

Smart Tracker - ख़बरें

  • 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
    Garmin ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट बैंड बिना डिस्प्ले वाले डिजाइन के साथ आता है, जिससे स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन कम करने का दावा किया गया है। इसमें 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, Body Battery, Training Readiness और VO2 Max जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है। Garmin Cirqa Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Garmin Connect ऐप के जरिए एक्टिविटी मैनेजमेंट और LiveTrack जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है।
  • इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
    Noise ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस वियरेबल REP Band लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और प्री-बुकिंग 8 जुलाई से शुरू होगी। यह डिवाइस NoiseFit ऐप के जरिए AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स, स्लीप एनालिसिस, रिकवरी स्कोर और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं बिना किसी सब्सक्रिप्शन के उपलब्ध कराता है। इसमें भारतीय स्किन टोन के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑप्टिकल सेंसर, ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन, 6-Axis Motion Engine और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • Oura Ring 5: छोटी सी रिंग करेगी नींद, दिल और सेहत को मॉनिटर, इस कीमत में हुई लॉन्च
    ŌURA ने अपना नया स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Oura Ring 4 के मुकाबले 40% छोटा है और बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। नए स्मार्ट रिंग में टाइटेनियम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस, Health Radar सिस्टम और AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग, Blood Pressure Signals, GLP-1 Insights और Oura Advisor AI जैसे टूल्स भी शामिल हैं। Oura Ring 5 की ग्लोबल प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शिपिंग 4 जून 2026 से शुरू होगी।
  • बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
    Luna Band को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्ट वियरेबल LifeOS आधारित AI सिस्टम के साथ आता है, जो शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स और लाइफस्टाइल डेटा का विश्लेषण करके यूजर्स को रियल टाइम हेल्थ सुझाव देने का दावा करता है। इसमें Voice Logging, Sleep AI, Nutrition AI और Haptic Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Luna Band यूजर्स को दिनभर की गतिविधियों और हेल्थ प्लानिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। फिलहाल डिवाइस Invite-Only मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
    Google ने नया Fitbit Air wearable डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे छोटे और हल्के फिटनेस ट्रैकर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और पूरा कंट्रोल Google Health ऐप के जरिए होता है। डिवाइस में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, HRV, Afib Alerts और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा इसमें Fast Charging, Bluetooth 5.0 और 50 मीटर तक Water Resistance का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
    Amazon Mega Smartwearable Days सेल में स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर बचत का मौका मिल रहा है। Apple Watch SE 3 GPS 40mm अमेजन पर 25,900 रुपये में मिल रही है। वहीं Redmi Watch 5 Active ई-कॉमर्स साइट पर 60% छूट के बाद 1,999 रुपये में खरीदा जा सकती है। जबकि CrossBeats Armour Pro AI Premium Smart Watch अमेजन सेल में 40% डिस्काउंट के बाद 5,999 रुपये में उपलब्ध हो रही है।
  • BoAt की नई Valour Ring 1 स्मार्ट अंगूठी ट्रैक करेगी फिटनेस और हेल्थ, फुल चार्ज में चलेगी 15 दिन! जानें कीमत
    boAt ने अपनी परफॉर्मेंस-फोकस्ड सब-ब्रांड Valour के तहत Valour Ring 1 लॉन्च कर दी है। यह एक स्मार्ट रिंग है, जिसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना स्मार्टवॉच पहने लगातार हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं। Valour Ring 1 में 24x7 हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, SpO₂, HRV, स्लीप ट्रैकिंग और 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट रिंग 15 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है और 5ATM वाटर रेसिस्टेंस के साथ आती है। भारत में Valour Ring 1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्ट रिंग Amazon, Flipkart, boat-lifestyle.com और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
  • Sony ने PlayStation लिमिटिड एडिशन फिटनेस ट्रैकर किया लॉन्च, जानें फीचर्स
    Sony ने PlayStation ब्रांड के फिटनेस ट्रैकर को लॉन्च किया है जो रिब्रांडेड Xiaomi Smart Band 9 Pro कहा जा रहा है। PlayStation वर्जन में फिटनेस ट्रैकर के अंदर डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं नजर आता है। बदलाव सिर्फ स्ट्रैप में दिखता है। इसमें PlayStation के सिग्नेचर फेस बटन आइकन नजर आते हैं और लोगो भी मिलता हुआ है।
  • 5G : 2500 रुपये की Jio डिवाइस आपकी गाय को बचाएगी लंपी बीमारी के कहर से!
    5G : इसे गाय के गले में लगा दिया जाता है, जो उसकी हेल्‍थ की मॉनिटरिंग करता है। जियो के मुताबिक, गाय की तबीयत खराब होने से पहले ही ‘कैटल ट्रैकर’ गाय के मालिक को इसकी सूचना दे देता है।
  • लेनोवो ने 1,999 रुपये में लॉन्च किया ओलेड डिस्प्ले वाला स्मार्ट बैंड
    लेनोवो ने भारत में फिटनेस सेगमेंट में अपने कदम रख दिए हैं और नया स्मार्ट बैंड एचडब्ल्यू01 फिटनेस ट्रैकर पेश किया है। स्मार्ट बैंड की सबसे अहम ख़ासियत है ओलेड डिस्प्ले और इसे फ्लिपकार्ट पर 1,999 रुपये में ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

Smart Tracker - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »