Panasonic ने भारत में नए 3-Star AC Rs 33,990 की शुरुआती कीमत में किए लॉन्च, जानें फीचर्स

ये नए एसी 55 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी कूलिंग करने का दम रखते हैं।

Panasonic ने भारत में नए 3-Star AC Rs 33,990 की शुरुआती कीमत में किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Panasonic Smart AC 2025 भारत में 33,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • ये 55°C में भी कूलिंग करने की क्षमता रखते हैं।
  • इसमें 100 प्रतिशत प्योर कॉपर कॉइल लगे हैं
  • कंपनी ने एसी में हवा को साफ रखने का फीचर भी दिया है
विज्ञापन
Panasonic ने भारत में अपने नए एयर कंडीशनर पेश किए हैं जो स्मार्ट और कम पावर खपत वाले बताए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये नए एसी 55 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी कूलिंग करने का दम रखते हैं। कंपनी के अनुसार इनमें बेहतरीन टेक्नोलॉजी दी गई है। ये भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं और यूजर को भरपूर आराम का अहसास करवा सकते हैं। आइए जानते हैं इनमें कौन से खास और एडवांस फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। 
 

Panasonic Smart AC 2025 Features

कंपनी ने एसी की नई रेंज में कई सारे एडवांस्ड फीचर्स देने का दावा किया है। इनमें से कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स के बारे में हम आपको यहां पर  बताने जा रहे हैं। 

Miraie App Integration: कंपनी के ये नए एसी Miraie ऐप ईकोसिस्टम सपोर्ट के साथ आते हैं जिसे यूजर्स अपने डिवाइस को ऐप के माध्यम से कंट्रोल कर सकते हैं। यह ऐप यूजर्स द्वारा 4.5+ स्टार रेट की गई है। इसके 10 लाख के लगभग डाउनलोड हैं। 

Remote control: नए एसी में कंपनी ने रिमोट कंट्रोल में काफी सारे कंट्रोल दिए हैं। इसमें कस्टम स्लीप प्रोफाइल सेट किए जा सकते हैं। ऑटोमेटिक टेम्परेचर एडजस्टमेंट मिलता है। साथ ही एडेप्टिव कूलिंग कंट्रोल के लिए AI मोड भी दिया गया है। कंपनी ने फिल्टर क्लीनिंग नोटिफिकेशंस फीचर भी दिया है। 

Nanoe Air Purification: कंपनी ने एसी में हवा को साफ रखने का फीचर भी दिया है। ये कंपनी की पेटेंट तकनीक से लैस हैं जो भीतर की हवा को सक्रिय रूप से शुद्ध करती रहती है। 

Performance & Efficiency: कंपनी का दावा है कि एसी 43 डिग्री सेल्सियस पर 100 प्रतिशत कूलिंग कैपिसिटी डिलीवर कर सकते हैं। ये गर्मियों के चरम पर, 55°C में भी कूलिंग करने की क्षमता रखते हैं। इनमें Shield Blu+ फीचर है जिससे इनमें बहुत जल्द जंग नहीं पकड़ता है। इसमें 100 प्रतिशत प्योर कॉपर कॉइल लगे हैं जिससे इनकी क्षमता और बढ़ जाती है।  
 

Panasonic Smart AC 2025 Price in India

Panasonic Smart AC 2025 भारत में 33,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किए गए हैं। कंपनी ने 2025 के लाइनअप में 61 नए Residential Air Conditioners (RAC मॉडल) लॉन्च किए हैं। जबकि 28 नए कमर्शियल AC मॉडल (CAC) लॉन्च किए हैं। इन्हें कंपनी की वेबसाइट के अलावा अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »