Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
सैमसंग के भारत में इंटरनल टेस्ट सर्वर्स पर इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर - SM-M476B के साथ देखा गया है। Samsung Galaxy M47 में सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। सैमसंग अपने स्मार्टफोन्स की M और F सीरीज को आकर्षक बनाने के लिए इनके प्राइस में कटौती कर सकती है।