Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy M47 और Samsung Galaxy F70 Pro पर काम कर रहा है जो कि जल्द ही बाजार में लॉन्च होने वाले हैं।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy M36 5G में 5000mAh की बैटरी है।
Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy M47 और Samsung Galaxy F70 Pro पर काम कर रहा है जो कि जल्द ही बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। अब ये दोनों ही स्मार्टफोन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर नजर आए हैं। इसके अलावा Galaxy M47 के स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Galaxy M47 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसमें 5,000mAh की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
Samsung के दो गैलेक्सी स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M476B/DS और SM-E476B/DS के साथ BIS वेबसाइट पर नजर आए हैं। हालांकि, लिस्टिंग में इनके आधिकारिक नाम का खुलासा नहीं हुआ है। मगर पिछले गीकबेंच और आईएमईआई डेटाबेस के डाटा से पता चला है कि SM-M476B/DS गैलेक्सी एम47 हो सकता है और SM-E476B/DS गैलेक्सी ए70 प्रो हो सकता है। मॉडल नंबर से संकेत मिला है कि Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro दोनों में ड्यूल-सिम सपोर्ट है। इन स्मार्टफोन को 15 मई को सर्टिफिकेशन मिला था और लिस्टिंग से संकेत मिला है कि भारत में ये जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं।
टिप्स्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने Samsung Galaxy M47 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। Samsung Galaxy M47 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है, जिसका फुल-HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M47 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Samsung इस फोन के लिए 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट की प्रदान कर सकता है। इसकी कीमत भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग