• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!

Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!

यह फोन Rogue Red और Blaze Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी ने दो रंगों में टीज किया है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है।
  • फोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है।
  • फोन Rogue Red और Blaze Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन के लॉन्च में अब कुछ ही घंटों का समय रह गया है। 29 जून, यानी कल यह फोन भारतीय मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। Samsung Galaxy M47 5G कंपनी का चर्चित मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी कुछ बेहद आकर्षक फीचर्स परोसने जा रही है। फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले बताया गया है। यह 6000mAh की विशाल बैटरी के साथ आने वाला है। दो खूबसूरत रंगों में कंपनी ने इसे टीज किया है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy M47 5G के लॉन्च से जुड़ी सभी खास बातें। 

Samsung Galaxy M47 5G Launch Date in India

Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट भारत में कंफर्म हो गई है। Samsung का यह फोन 29 जून को मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। फोन के लगभग सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा ब्रांड ने कर दिया है। इसे दो खूबसूरत रंगों में दिखाया गया है। 

Samsung Galaxy M47 5G Color Variants, Availability

Samsung Galaxy M47 5G को कंपनी ने दो रंगों में टीज किया है। यह फोन Rogue Red और Blaze Blue कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। फोन की कीमत का खुलासा अभी अधिकारिक रूप से होना बाकी है। वहीं, कई टिप्स्टर ने फोन की कीमत के बारे में कहा है कि यह भारत में 30 हजार रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। 

Display

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसके डिस्प्ले पर कंपनी Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन देने जा रही है। इसके अलावा इसमें 4 गुना स्क्रैच रिस्सटेंस फीचर दिया गया है। साथ ही 2 मीटर का फाल रसिस्टेंस भी इस डिवाइस में मिलता है। कंपनी ने फोन को धूल और पानी से सुरक्षा भी दी है। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक OS अपडेट्स देने वाली है। साथ में 6 साल तक ही इसमें सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलते रहेंगे। 

Processor

Galaxy M47 5G में क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट मिलने वाला है। टिप्स्टर Debayan Roy की मानें तो फोन के अंदर Snapdragon 6 Gen 3 SoC की पुष्टि हुई है। फोन में कंपनी ने LPDDR5X RAM दी है और UFS 3.1 स्टोरेज को पेअर किया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है जिस पर One UI 8.5 की स्किन मौजूद होगी। 

Rear Camera

सैमसंग का Galaxy M47 5G तीन कैमरा वाले रियर सेटअप के साथ आने वाला है। फोन में 50MP मेन कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ में 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने वाला है। तीसरे कैमरा के तौर पर 2MP का मैक्रो शूटर फोन में दिया गया है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। यह HDR को भी सपोर्ट करेगा। 

Selfie Camera

सैमसंग गैलेक्सी एम47 5G के फ्रंट में पंचहोल के अंदर सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Battery, Charging

Samsung Galaxy M47 5G में बड़ी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से क्षमता का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन 6000mAh बैटरी से लैस होगा। इसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में बाईपास चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  2. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  5. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  6. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  7. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  8. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  9. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  10. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »