Samsung Galaxy F07

Samsung Galaxy F07 - ख़बरें

  • Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
    8,000 रुपये से कम कीमत में Lava Bold N2, Samsung Galaxy F07 5G और Moto G06 Power के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। तीनों स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आते हैं, लेकिन डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी में अंतर है। Lava Bold N2 जहां 90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी देता है, वहीं Galaxy F07 में Helio G99 और 50MP कैमरा मिलता है। Moto G06 Power 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। ऐसे में जरूरत के हिसाब से सही विकल्प चुनना जरूरी है।
  • Top Smartphones Under Rs 10,000 (2025): Samsung से लेकर Motorola तक, ये हैं 8 लेटेस्ट 'बजट' स्मार्टफोन
    अगर आपका बजट लगभग 10,000 रुपये तक है और आप एक लेटेस्ट और बेहतर फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हमने इस लिस्ट में ऐसे स्मार्टफोन चुनें हैं, जो हालिया महीनों में ही लॉन्च हुए हैं और इनमें डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी जैसे महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में अच्छे स्पेसिफिकेशन्स मिल रहे हैं। इनमें Lava, HMD, Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स शामिल हैं।
  • फोन लेने के लिए जेब नहीं होगी ढीली, Rs 10 हजार से कम में ये हैं टॉप स्मार्टफोन!
    10,000 रुपये के अंदर अब मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन आ चुके हैं जो परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी तीनों ही फ्रंट पर बैलेंस्ड हैं। Samsung Galaxy M07 और F07 जैसे फोन 6.7-inch डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आते हैं, वहीं HMD Vibe 5G और Tecno Spark Go 5G में लेटेस्ट 5G सपोर्ट भी मिल जाता है। अगर बैटरी आपकी प्राथमिकता है तो Moto G06 Power की 7000mAh बैटरी सबसे अलग है। Infinix और Itel ने भी इस रेंज में एंट्री की है, जिनके फोन 5000mAh तक की बैटरी और क्लीन UI देते हैं। कुल मिलाकर, यह बजट सेगमेंट अब सिर्फ बेसिक यूजर्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वो यूजर भी इसका हिस्सा हैं जो 5G और स्मूद परफॉर्मेंस दोनों साथ चाहते हैं।
  • Samsung Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 हुए भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Samsung ने भारत में अपनी नई बजट स्मार्टफोन सीरीज Galaxy A07 4G, Galaxy F07 4G और Galaxy M07 4G को लॉन्च कर दिया है। इन तीनों ही स्मार्टफोन्स के डिजाइन और हार्डवेयर में ज्यादा अंतर नहीं है। Galaxy A07, F07 और M07 में 6.7-इंच का PLS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy A07 4G भारत में 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। Samsung Galaxy F07 और Galaxy M07 के 4GB + 64GB कॉन्फिगरेशन की कीमत एक समान, 7,699 रुपये है। हालांकि, खबर लिखते समय तक Galaxy M07 (ब्लैक कलर) Amazon India पर 6,999 रुपये में लिस्टेड था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »