Samsung Foldable Phones

Samsung Foldable Phones - ख़बरें

  • स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
    भारत में स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स अक्सर फेस्टिव सेल का इंतजार करते हैं, लेकिन 2026 में बाजार का गणित बदलता दिख रहा है। IDC के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 11.1 प्रतिशत घटी, जबकि औसत बिक्री कीमत 14.4 प्रतिशत बढ़कर 315 डॉलर पहुंच गई। AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की लागत भी बढ़ रही है। इसका असर खास तौर पर प्रीमियम और फोल्डेबल फोन पर पड़ सकता है, जिनमें महंगे कंपोनेंट इस्तेमाल होते हैं। ऐसे में Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip और दूसरे फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए मौजूदा कीमत पर खरीदना विचार करने लायक हो सकता है।
  • इंसानी बाल से पतली डिस्प्ले फिल्म! Samsung ने Galaxy Z Fold 8 लॉन्च से पहले टीज की एडवांस टेक्नोलॉजी
    Samsung ने अपनी अगली Galaxy Fold सीरीज के लिए Flex Titanium डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी के मुताबिक, इसमें Titanium-Alloy Film और Titanium Plate का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोल्डेबल डिस्प्ले ज्यादा मजबूत होगी और स्क्रीन पर दिखने वाली क्रीज पहले के मुकाबले कम नजर आएगी। Samsung का यह भी दावा है कि नई टेक्नोलॉजी डिस्प्ले को पतला रखने के साथ बेहतर पावर एफिशिएंसी और मजबूती भी देगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि Flex Titanium टेक्नोलॉजी की शुरुआत अगली Galaxy Fold डिवाइसेज के साथ होगी, जिनका खुलासा Galaxy Unpacked इवेंट में किया जाएगा।
  • Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
    Samsung की Galaxy Z Flip सीरीज को लेकर नई लीक ने बाजार में चर्चा तेज कर दी है। मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के मुताबिक, Galaxy Z Flip 8 इस सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन हो सकता है। हालांकि Samsung ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में बदलते ट्रेंड, बढ़ती कंपोनेंट लागत और कंपनियों की नई रणनीतियों पर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल यह जानकारी केवल लीक पर आधारित है और आने वाले समय में ही साफ होगा कि Samsung वास्तव में Flip सीरीज को बंद करेगी या अपनी रणनीति में बदलाव करेगी।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले से लेकर वजन का हुआ खुलासा, यहां जानें सबकुछ
    Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 8 लाइनअप पर काम कर रहा है, जिसमें Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra शामिल होने की उम्मीद है। टिपस्टर Lanzuk ने Naver पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Galaxy Z Fold 8 का प्रोफाइल काफी लाइट होगा। टिपस्टर ने उन लोगों का हवाला देते हुए कहा जिन्होंने कथित तौर पर इस फोन को इस्तेमाल करके देखा है। दावा किया गया कि फोन का वजन बहुत कम है। लाइट डिजाइन फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक हो सकता है।
  • Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
    Samsung ने अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold की बिक्री धीरे-धीरे बंद करने का फैसला लिया है। लॉन्च के करीब तीन महीने बाद ही यह डिवाइस मार्केट से हटाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने इसे बड़े पैमाने पर बेचने के बजाय एक टेक्नोलॉजी शोकेस के रूप में पेश किया था। दक्षिण कोरिया से शुरुआत करते हुए अब अमेरिका में भी स्टॉक खत्म होने के बाद इसकी बिक्री रोक दी जाएगी। महंगी कीमत और सीमित प्रोडक्शन के कारण यह फोन सिर्फ चुनिंदा यूजर्स तक ही सीमित रहा।
  • 2 डिस्प्ले और 5 कैमरे वाले Samsung के फोल्डेबल पर पहली बार 42 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
    अमेजन पर Samsung Galaxy Z Fold 6 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है। Galaxy Z Fold 6 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,24,993 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन बीते साल जुलाई में 1,64,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में OneCard क्रेडिट कार्ड से फ्लैट 2750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,22,243 रुपये हो जाएगी।
  • Samsung Galaxy Z Fold 6 की गिरी 41 हजार रुपये कीमत, खरीदने के लिए बेस्ट मौका!
    अमेजन पर Samsung Galaxy Z Fold 6 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy Z Fold 6 5G का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 1,26,297 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि बीते साल जुलाई में 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3250 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,23,047 रुपये हो जाएगी।
  • Samsung का यह फोन 4 बार फोल्ड होगा! डिटेल हुए लीक
    Samsung जल्द ही मार्केट में एक बड़ा धमाका कर सकती है। कंपनी कथित तौर पर चार बार फोल्ड होने वाले एक स्मार्टफोन पर काम कर रही है। अभी तक मार्केट में ऐसा कोई भी डिवाइस नहीं मौजूद है जो चार बार फोल्ड हो सकता हो। Samsung इस मामले में सबसे पहली कंपनी बन सकती है। फोन क्वाड-फोल्डेबल होगा और इसमें तीन हिंज होंगे, जबकि 4 पैनल इस्तेमाल होंगे।
  • Samsung के तीन बार फोल्ड होने वाले फोन का नाम लीक, Galaxy G Fold में होगा खास डिजाइन!
    Samsung जल्द ही ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने की तैयारी में जुटी है। Samsung के ट्राईफोल्ड फोल्डेबल फोन का नाम Galaxy G Fold होगा। Galaxy G Fold को कंपनी साल की तीसरी तिमाही में पेश कर सकती है। इसमें 9.69 इंच का डिस्प्ले होगा। कंपनी ने इससे पहले Galaxy Z Fold 6 में 7.6 इंच का डिस्प्ले दिया था। Galaxy G Fold का डिस्प्ले इससे 30% बड़ा हो सकता है।
  • Samsung लॉन्‍च करेगी तीन बार फोल्‍ड होने वाला स्‍मार्टफोन, दिखाई झलक!
    सैमसंग ने अपने नए प्रीमियम गैलेक्‍सी S25 सीरीज के स्‍मार्टफोन दुनियाभर में लॉन्‍च कर दिए हैं। बुधवार रात गैलेक्‍सी अनपैक्‍ड इवेंट की प्रेजेंटेशन में जब कंपनी ने अपने रोडमैप पर बात की, ताे खुलासा हुआ कि वह ट्राई फोल्‍ड स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। हालांकि इसकी कोई निश्चित टाइमलाइन नहीं है। ऐसा हो सकता है कि नेक्‍स्‍ट जेनरेशन Samsung Galaxy Z Fold और Flip स्‍मार्टफोन्‍स के बाद ट्राई फोल्‍ड स्‍मार्टफोन को पेश किया जाए।
  • दुनिया की पांच बड़ी कंपनियों ने फोल्डेबल स्मार्टफोन प्रोजेक्ट किए बंद! जानें वजह
    टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि दुनिया की 5 बड़ी स्मार्टफोन्स ब्रैंड्स फोल्डेबल फोन प्रोजेक्ट्स को पूरी तरह से बंद करने जा रही हैं। 
  • Oppo, Vivo का मन भर गया फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन से! हो सकते हैं मार्केट से आउट
    Apple का iPad वर्तमान में 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ टैबलेट पीसी मार्केट बाजार में शीर्ष पर है, वहीं सैमसंग का गैलेक्सी टैब 19 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है।
  • Apple ने कसी कमर! फोल्‍डेबल iphone और iPad तैयार करने में जुटी, Samsung के इस फोन से टक्‍कर
    Apple Fold iPhone : Apple कम से कम दो क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल iPhone मॉडल के प्रोटोटाइप बना रही है। ये अपककिंग Galaxy Z Flip 5 को सीधी चुनौती दे सकते हैं।
  • Xiaomi Mix Fold 3 लॉन्च, 5 कैमरे के साथ लुक है Samsung Galaxy Z Fold 5 जैसा
    Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX800 प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Open के लॉन्च में देरी! Samsung का डिस्प्ले लगाएगी कंपनी!
    OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया जा सकता है।

Samsung Foldable Phones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »