Samsung Apps

Samsung Apps - ख़बरें

  • Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
    फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इसमें इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले ग्लास की दो थिन शीट्स के बीच होगा। फोल्डेबल आईफोन में अपडेटेड हिंज डिजाइन भी दिख सकता है। इससे इस स्मार्टफोन को आसानी से फोल्ड किया जा सकेगा और इसके डिस्प्ले पर क्रीज भी कम दिखेगी। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है।
  • सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
    Reuters की रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार ने Apple, Samsung और Google जैसी कंपनियों से Aadhaar ऐप को स्मार्टफोन्स में पहले से इंस्टॉल करने का प्रस्ताव दिया था। सरकार का मानना था कि इससे यूजर्स को बेहतर एक्सेस मिलेगा, लेकिन इंडस्ट्री बॉडी MAIT और कई कंपनियों ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि इससे प्रोडक्शन लागत बढ़ेगी और यूजर एक्सपीरियंस पर असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कंपनियों ने सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर भी चिंता जताई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रस्ताव आगे बढ़ेगा या नहीं।
  • Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
    WhatsApp बिना इंटरनेट भी चलेगा! जी हां, Samsung ने एक गजब फीचर अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में दिया है। Samsung Galaxy सीरीज के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर बिना इंटरनेट के भी कई पॉपुलर ऐप्स चलेंगे। ये ऐप्स सैटेलाइट रेडी ऐप्स (Satellite-Ready Apps) बताए गए हैं जो बिना मोबाइल इंटरनेट के भी चलेंगे। Apple की तरह सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर की तुलना में सैमसंग अपने एक नए ही रास्ते पर चल रही है।
  • Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
    आईफोन फोल्ड का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर इसका बड़ा डिस्प्ले दो ऐप्स साइड बाय साइड एक साथ चल सकेंगे। मौजूदा आईफोन्स में यूजर्स डिस्प्ले पर एक साथ दो ऐप्स नहीं चला सकते। आगामी iPhone Fold में स्क्रीन की बायीं साइड पर ऐप स्लाइडर्स हो सकते हैं। आईफोन फोल्ड का डिजाइन iPhone और iPad mini का एक हाइब्रिड हो सकता है।
  • Samsung दे रहा फ्री में 10 हजार रुपये का Amazon गिफ्ट कार्ड पाने का मौका, बस करना होगा ये काम
    Samsung हेल्थ ऐप पर 22 जनवरी, 2026 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह चैलेंज 26 जनवरी से लेकर 24 फरवरी, 2026 तक जारी रहेगा। इस चैलेंज में हिस्सा लेने वालों को रिवार्ड पाने के लिए 30 दिनों के अंदर 2 लाख कदम पूरे करने होंगे। यूजर्स चैलेंज के दौरान अपने स्टेप्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा लीडरबोर्ड से प्रतिभागी अपनी ग्रोथ पर नजर रख सकते हैं और अन्य प्रतियोगिता के मुकाबले में अपनी रैंकिंग भी देख सकते हैं।
  • 1 Mobile पर चलाओ 2 WhatsApp अकाउंट, ये है तरीका
    आजकल लगभग हर किसी के पास दो अलग-अलग नंबर होते हैं, जिसमें एक पर्सनल और एक प्रोफेशनल नंबर के रूप में यूज होता है और कई केस में दोनों पर्सनल नंबर होते हैं। ऐसे में अगर आप दोनों नंबर पर WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Samsung यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जिसे कंपनी ने Dual Messenger फीचर के नाम से स्मार्टफोन मॉडल्स में शामिल किया है। इस फीचर की मदद से आप अपने Samsung स्मार्टफोन में एक ही ऐप के दो वर्जन चला सकते हैं, यानी एक ही फोन में दो WhatsApp अकाउंट।
  • भारत में स्मार्टफोन लोकेशन ट्रैकिंग के प्रपोजल के खिलाफ Apple और Samsung
    इस प्रपोजल को लेकर कुछ बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने आपत्ति जताई है। केंद्र सरकार को यह प्रपोजल सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने जून में दिया था। इस प्रपोजल में कहा गया था कि स्मार्टफोन यूजर्स की लोकेशंस तभी उपलब्ध कराई जानी चाहिए जब ऑलवेज-ऑन स्मार्टफोन लोकेशन ट्रैकिंग को अनिवार्य किया जाए।
  • 10 मिनट में घर बैठे मिलेंगे Samsung के टैबलेट, स्मार्टवॉच, चार्जर भी! कंपनी ने बढ़ाई सर्विस
    Samsung के Galaxy Smartphones समेत अब यूजर्स कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स भी घर बैठे मंगवा सकेंगे। कंपनी ने Swiggy Instamart के भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि कंपनी के टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स समेत अन्य एक्सेसरीज भी अब ग्राहक घर बैठे मंगवा सकेंगे।
  • जल्द भारत के हर स्मार्टफोन में होगा ये स्पेशल सरकारी ऐप, डिलीट भी नहीं कर पाएंगे यूजर्स!
    भारत हाल में बढ़ते साइबर क्राइम और फोन-आधारित फ्रॉड के बीच अब स्मार्टफोन इंडस्ट्री पर एक बड़ा नियम लागू करने जा रहा है। टेलीकॉम मंत्रालय ने स्मार्टफोन निर्माताओं को निर्देश दिया है कि सभी नए डिवाइस पर Sanchar Saathi ऐप पहले से इंस्टॉल होना चाहिए और यूजर इसे डिलीट भी न कर सके। यह आदेश 28 नवंबर को जारी किया गया था और इसे निजी तौर पर चुनिंदा कंपनियों के साथ शेयर किया गया है। Reuters को मिले दस्तावेज के अनुसार, Apple, Samsung, Vivo, Oppo, Xiaomi समेत सभी प्रमुख ब्रांड्स को 90 दिनों का समय दिया गया है ताकि वे नए स्मार्टफोन्स में यह सरकारी ऐप प्री-लोड कर सकें। जो मॉडल पहले से सप्लाई-चेन में हैं, उनमें ऐप को सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इंस्टॉल करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • स्मार्टफोन से खुलेगी गाड़ी, स्टार्ट भी होगी! Samsung ने महिंद्रा की इन कारों के लिए जारी किया कमाल का फीचर
    Samsung Wallet के जरिए Galaxy यूजर्स बिना फिजिकल चाबी के Mahindra की चुनिंदा कारों को कंट्रोल कर सकेंगे। इसी के साथ Mahindra पहली भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है जिसने Samsung के Digital Car Key इंटीग्रेशन को अपनाया है। यह फीचर Mahindra XEV 9e और BE 6 यूजर्स को अपने Galaxy स्मार्टफोन से गाड़ी को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट करने की सुविधा देता है।
  • Whatsapp यूजर्स ध्‍यान दें! 1 जनवरी से इन स्‍मार्टफोन्‍स पर नहीं चलेगा ऐप, देखें लिस्‍ट
    पॉपुलर मैसिजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) का सपोर्ट कई स्‍मार्टफोन्‍स के लिए 1 जनवरी 2025 से बंद होने जा रहा है। वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी मेटा (Meta) ने कहा है कि वॉट्सऐप, नए साल से उन एंड्रॉयड डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा जो KitKat OS या फ‍िर उससे पुराने वर्जन पर चलती हैं। वॉट्सऐप हर साल ऐसे कदम उठाता है ताकि ऐप की सिक्‍योरिटी और फंक्‍शनैलिटी नई टेक्‍नॉलजीज के साथ बेहतर तरीके से काम करती रहे।
  • इन 35 डिवाइस पर अब नहीं चलेगा WhatsApp, क्या आपका स्मार्टफोन भी है इस लिस्ट में?
    वर्तमान में केवल उन डिवाइस को WhatsApp सपोर्ट व अपडेट्स मिलेंगे, जो Android 5 या उससे नए, iOS 11 या उससे नए और Kai OS 2.5 या उससे नए वर्जन पर चल रहे हैं।
  • Samsung Galaxy और Google Pixel के इन फोन के लिए रिलीज हुआ Blackmagic Camera ऐप, यहां से करें डाउनलोड
    Blackmagic Camera ऐप Google Play Store पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
  • Samsung ने Paytm के साथ मिलाया हाथ, Galaxy स्मार्टफोन यूजर के लिए शुरू हुई ये नई सर्विस
    Samsung और Paytm की इस पार्टनरशिप से से Samsung Galaxy यूजर्स हवाई अड्डों, बस टर्मिनलों, सिनेमा हॉल, इवेंट लोकेशन आदि में टिकट काउंटर में लगने वाली लंबी लाइन्स से बचेंगे और सीधा वॉलेट में स्टोर टिकट दिखाकर एंट्री ले सकेंगे।
  • Samsung TV यूजर्स अलर्ट! 1 मार्च से स्मार्ट TV पर काम नहीं करेगा Google का ये फीचर!
    1 मार्च 2024 से सैमसंग के किसी भी टीवी मॉडल में गूगल असिस्टेंट फीचर नहीं मिलेगा।

Samsung Apps - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »