Refrigerator

Refrigerator - ख़बरें

  • बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
    Jackery ने FridgeGuard नाम का नया पोर्टेबल पावर स्टेशन लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर रेफ्रिजरेटर को बैकअप पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस बिजली कटने पर फ्रिज को 15 घंटे तक चलाए रख सकता है। इसमें 1024Wh LiFePO4 बैटरी, 1600W पावर आउटपुट और 10ms UPS स्विचओवर फीचर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर एक्सपेंशन बैटरी जोड़कर बैकअप समय 30 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। FridgeGuard में वोल्टेज स्पाइक प्रोटेक्शन, Bypass Mode और कॉम्पैक्ट डिजाइन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी बिक्री 22 जून से शुरू होगी।
  • LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
    LG Electronics India ने भारत में नई French Door Refrigerator रेंज लॉन्च की है। इस सीरीज में 574 लीटर से 610 लीटर तक की क्षमता वाले मॉडल शामिल हैं। नई रेंज की प्रमुख खासियत Auto Ice Maker फीचर है, जो कंपनी के मुताबिक 24x7 ऑन-डिमांड बर्फ उपलब्ध कराता है। रेफ्रिजरेटर में InstaView पैनल, FreshConverter+, Door Cooling+, Hygiene Fresh+ और Express Freeze जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा LG ThinQ Wi-Fi और Smart Learner तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है। नई रेंज Glass और Steel फिनिश में उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गई है।
  • 621 लीटर क्षमता वाला रेफ्रिजिरेटर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने मार्केट में अपना नया रेफ्रिजिरेटर पेश किया है। यह कंपनी का नया Mija Side-by-Side 621L रेफ्रिजिरेटर है जिसमें 621 लीटर की क्षमता दी गई है। इसमें डुअल इनवर्टर दिया गया है। साथ ही नो-फ्रॉस्ट तकनीकी भी मौजूद है।
  • AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
    AKAI India ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Summer Collection पेश की है। कंपनी ने नए Nilgiree Split Inverter AC और Direct Cool रेफ्रिजरेटर लॉन्च किए हैं। AKAI का दावा है कि नई AC सीरीज 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी कूलिंग देने के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 9-in-1 Flexi Mode, Frost Self-Clean और 100 प्रतिशत कॉपर कंडेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं नई रेफ्रिजरेटर रेंज में Deep Direct Cool टेक्नोलॉजी, Wide Voltage Operation और R600a रेफ्रिजरेंट मिलता है। नई रेंज की शुरुआती कीमत 16,398 रुपये रखी गई है।
  • गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना
    गर्मी बढ़ने के साथ AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रिकल हादसों के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ओवरहीटिंग, गैस लीक, खराब वायरिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन जैसी वजहें इसके पीछे हो सकती हैं। ऐसे में नया AC खरीदते समय Thermal Protection, Refrigerant Leak Detection, Built-in Voltage Protection और Smart Compressor Cut-Off जैसे सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी माना जा रहा है। इसके अलावा Fire Resistant PCB, Copper Wiring और समय-समय पर सर्विसिंग भी AC को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।
  • 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट रेफ्रिजिरेटर मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का नया फ्रिज Xiaomi Mijia Refrigerator 400L फ्रेंच स्टाइल के नाम से आता है। जैसा कि नाम में भी पता चलता है, इसमें 400 लीटर की कैपिसिटी दी गई है। यह ऑटोमेटिक आइस मेकर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 60 मिनट में खुद ही बर्फ बना देता है।
  • 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया Mijia Refrigerator Pro Cross 600L मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का यह रेफ्रिजिरेटर घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इसमें 375L कैपिसिटी का रेफ्रिजिरेशन कम्पार्टमेंट है। फ्रिजिंग के लिए 225L जगह दी गई है। साथ में 36L का वेरिएबल टेम्परेचर कम्पार्टमेंट दिया गया है। इसमें क्रॉस डिजाइन दिया गया है। चीजों को रखने के लिए 18 कम्पार्टमेंट मिलते हैं। यह 0.58 m² के एरिया में रखा रहता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
    Xiaomi ने Mijia Refrigerator Pro Premium Cross-Door 508L लॉन्च किया है, जिसमें 508 लीटर कैपेसिटी और Ion Purification 4.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह फ्रिज 99.9999% बैक्टीरिया खत्म करने और बदबू हटाने में सक्षम है। इसमें 55 मिनट में आइस बनाने का फीचर, डुअल कूलिंग सिस्टम और स्मार्ट HyperOS Connect सपोर्ट मिलता है। डिवाइस 9999 युआन में चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह स्मार्ट फ्रिज बेहतर फूड स्टोरेज और स्मार्ट कंट्रोल के लिए डिजाइन किया गया है।
  • Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
    Whirlpool ने भारत में ‘No Tension Refrigerators’ रेंज लॉन्च की है, जिसमें Vitamagic और IMPRO PLUS सीरीज शामिल हैं। इन फ्रिज में 6th Sense IntelliFrost Technology दी गई है, जो बर्फ बनने पर अपने आप डिफ्रॉस्टिंग शुरू कर देती है। इसकी शुरुआती कीमत 17,700 रुपये है और यह 192L से 274L तक की कैपेसिटी में उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, यह रेंज यूजर्स को मैन्युअल डिफ्रॉस्ट से छुटकारा देने के लिए डिजाइन की गई है।
  • Whirlpool ने लॉन्च किए नए रेफ्रिजरेटर, अपने आप पिघलेगी बर्फ, जानें कैसे हैं फीचर्स
    Whirlpool ने अपनी विटामैजिक प्रो और इम्प्रो प्लस रेंज के साथ सिंगल डोर कैटेगरी में ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट रेफ्रिजरेटर की सबसे बड़ी रेंज लॉन्च की है। Whirlpool Vitamagic और IMPRO Plus समेत नए नौ टेंशन रेफ्रिजरेटर की कीमत 17,700 रुपये से शुरू है। नई रेंज की कैपसिटी 192L से लेकर 274L तक है। एनर्जी एफिशिएंसी के मामले में ये रेफ्रिजरेटर 2-स्टार से 5-स्टार तक रेटिंग के साथ आते हैं।
  • Amazon Garmi Ki Taiyari Sale: सेल में AC और रेफ्रिजरेटर पर 65% डिस्काउंट
    Amazon ने Garmi Ki Taiyari सेल में एयर कंडीशनर से लेकर रेफ्रिजरेटर पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में गर्मियों के लिए AC और रेफ्रिजरेटर की रेंज पर डिस्काउंट मिल रहा है। अमेजन की इस सेल में हायर, सैमसंग, वोल्टास, लॉयड और गोदरेज समेत प्रमुख ब्रांड्स के एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर पर 65% तक की छूट दी जा रही है।
  • Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
    Samsung India ने फेस्टिव सीजन के लिए अपना Eid Special कैंपेन शुरू किया है, जिसमें Bespoke AI होम अप्लायंसेस पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 20,000 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प भी दिया गया है। एयर कंडीशनर पर फ्री इंस्टॉलेशन और 5 साल की वारंटी भी शामिल है। Bespoke AI अप्लायंसेस में AI बेस्ड फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Refrigerator Cross Door 502L, दूर बैठे कर पाएंगे कंट्रोल
    Xiaomi Mijia Refrigerator Cross Door 502L ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गया है। यह ड्रिंक, फलों और सब्जियों के साथ-साथ जल्दी खराब होने वाले सामान को बिना जमाए उचित तापमान पर रख सकता है। फ्रिज के लिए 297 लीटर, फ्रीजर के लिए 176 लीटर और 29 लीटर का iFresh कन्वर्टिबल जोन शामिल है, जिसे लगभग -1°C से 5°C के बीच सेट किया जा सकता है।
  • Amazon की सेल में Godrej, Samsung और कई ब्रांड्स के रेफ्रीजरेटर्स पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन के Prime मेंबर्स को इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें अन्य कस्टमर्स के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को भी पांच प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है।
  • Xiaomi के नए 560L फ्रिज में मिलती है हाइजीन-फोकस टेक्नोलॉजी, इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Refrigerator Pro Cross Embedded 560L लॉन्च किया है, जिसमें 560 लीटर कैपेसिटी, क्रॉस-डोर डिजाइन और एम्बेडेड इंस्टॉलेशन सपोर्ट मिलता है। इसका मुख्य फीचर माइक्रो आइस फ्रेश टेक्नोलॉजी है, जो मीट को सब-जीरो रेंज में बिना फ्रीज हुए स्टोर करने में मदद करती है। फ्रिज में आयन-बेस्ड प्यूरीफिकेशन सिस्टम, इनबिल्ट आइस मेकर और 18-zone इंटरनल लेआउट दिया गया है। Xiaomi का कहना है कि मॉडल एनर्जी-एफिशिएंट कूलिंग और स्मार्ट मॉनिटरिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। 6999 युआन की कीमत में Ice Crystal White, Star Forged Silver और Apricot Glass कलर्स में उपलब्ध है।

Refrigerator - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »