Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में ₹15,000 के अंदर बेस्ट रेफ्रिजरेटर मिल रहे हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट

Photo Credit: Flipkart

Big Billion Days Sale 2026

ख़ास बातें
  • Kenstar 182 L एक डायरेक्ट कूल सिंगल डोर 1 स्टार रेफ्रिजरेट है।
  • Realme TechLife 84 L ई-कॉमर्स साइट पर ₹8,490 में उपलब्ध हो रहा है।
  • Lloyd 165 L एनर्जी सेविंग के मामले में 1 स्टार रेटिंग से लैस है।
विज्ञापन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: अगर आप घर या ऑफिस के लिए छोटा सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर खोज रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम फ्लिपकार्ट सेल के दौरान डिस्काउंट पर मिलने वाले 5 सबसे किफायती रेफ्रिजरेटर की बात कर रहे हैं। बिग बिलियन डेज सेल में सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की शुरुआत महज ₹9,000 से हो रही है। ₹15,000 के बजट में Kenstar, Realme TechLife, Lloyd, Godrej और Whirlpool जैसी कंपनियों के फ्रिज शामिल हैं।

₹15,000 में आने वाले सबसे किफायती रेफ्रिजरेटर

Kenstar 182 L
Kenstar 182 L एक डायरेक्ट कूल सिंगल डोर 1 स्टार रेफ्रिजरेट है। यह 182 लीटर कैपेसिटी के साथ छोटे परिवारों के लिए बेहतर विकल्प है। फिलहाल यह ₹23,990 एमआरपी से 58% छूट के बाद ₹9,999 में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹8,999 हो जाएगी।

Realme TechLife 84 L
Realme TechLife 84 L ई-कॉमर्स साइट पर ₹8,490 में उपलब्ध हो रहा है, जबकि एमआरपी ₹15,990 है। यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2 स्टार रेटिंग के साथ आता है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹425 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹8,065 हो जाएगी।

Lloyd 165 L
Lloyd 165 L एनर्जी सेविंग के मामले में 1 स्टार रेटिंग से लैस है। यह डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 165 लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी एमआरपी ₹16,490 है, जबकि यह ₹11,990 में लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स साइट पर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1,199 का डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे बाद कीमत कम होकर ₹10,791 हो सकती है।

Godrej 184 L
Godrej का 184 लीटर कैपेसिटी वाला डायरेक्ट कूल रेफ्रिजरेटर सेल के दौरान ₹14,400 में उपलब्ध हो रहा है, जबकि एमआरपी ₹20,250 है। यह एनर्जी सेविंग के लिए 2 स्टार रेटिंग से लैस किया गया है। बिग बिलियन डेज में  फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹720 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिससे कीमत कम होकर ₹13,680 हो जाएगी।

Whirlpool 184 L
Whirlpool 184 L डायरेक्ट कूल सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 184 लीटर कैपेसिटी के साथ छोटे परिवार या ऑफिस के लिए बेस्ट है। एनर्जी सेविंग के मामले में यह 3 स्टार रेटिंग से लैस किया गया है। यह रेफ्रिजरेटर फ्लिपकार्ट पर ₹19,800 एमआरपी के बजाय ₹14,690 में लिस्ट किया गया है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹735 की छूट मिल सकती है, जिससे प्रभावी कीमत ₹13,955 हो जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »