• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Poco F7 बनेगा Redmi Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड मॉडल, 16GB रैम, 7550mAh बैटरी जैसे फीचर्स का खुलासा!

Poco F7 बनेगा Redmi Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड मॉडल, 16GB रैम, 7550mAh बैटरी जैसे फीचर्स का खुलासा!

कंपनी इस सीरीज में इससे पहले Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra को लॉन्च कर चुकी है।

Poco F7 बनेगा Redmi Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड मॉडल, 16GB रैम, 7550mAh बैटरी जैसे फीचर्स का खुलासा!

Photo Credit: Poco

Poco F6 5G में 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन को Redmi Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है
  • Poco F7 फोन के लॉन्च का समय मई महीने के अंत में बताया गया है
  • फोन में 6.83 इंच का फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिल सकता है
विज्ञापन
Xiaomi की सब-ब्रांड Poco की Poco F7 सीरीज में नया फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। कंपनी इस सीरीज में इससे पहले Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra को लॉन्च कर चुकी है। अब सीरीज के बेस वेरिएंट के लॉन्च की तैयारी है। फोन की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक नया लीक आया है जो कहता कि यह फोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है। इस फोन को Redmi Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है जो कि अभी कंपनी द्वारा घोषित होना बाकी है। आइए जानते हैं अपकमिंग Poco F7 के बारे में खास बातें। 

Poco F7 फोन के लॉन्च का समय मई महीने के अंत में बताया गया है। कथित तौर पर इस स्मार्टफोन को कंपनी भारत समेत कई मार्केट्स में लॉन्च करने की तैयारी में है। फोन के लॉन्च को लेकर टिप्स्टर योगेश बरार ने एक पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि यह मई के अंत में लॉन्च होगा। फोन Redmi Turbo 4 Pro का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। Redmi Turbo 4 Pro को कंपनी ने अधिकारिक रूप से लॉन्च के लिए घोषित नहीं किया है, लेकिन यह फोन काफी समय से लीक्स और अफवाहों में छाया हुआ है। अगर ऐसा होता है तो Poco F7 में भी Redmi Turbo 4 Pro जैसे स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं जो इस वक्त अफवाहों में हैं। 

फोन में 6.83 इंच का फ्लैट OLED LTPS डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन आ सकता है। फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। रियर में यह फोन 50MP मेन कैमरा, 8MP सेकंडरी कैमरा से लैस हो सकता है। सेकंडरी कैमरा अल्ट्रावाइड सेंसर के रूप में आ सकता है। फोन का मिड फ्रेम मेटल का बना हो सकता है।  

फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है। जिसके साथ में कंपनी 16 जीबी रैम, और 1TB तक स्टोरेज की पेअरिंग कर सकती है। डिवाइस में 7550mAh की धांसू बैटरी मिल सकती है। जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन एंड्रॉयड 15 आधारित HyperOS 2.0 पर रन कर सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर फीचर भी होगा। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP68/IP69 रेटिंग दी जा सकती है। फोन के डाइमेंशन 163.1 x 77.93 x 7.98 mm और वजन 219 ग्राम हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »