• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Turbo 4 Pro फोन 7550mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्ज, दमदार Snapdragon चिप के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

Redmi Turbo 4 Pro फोन 7550mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्ज, दमदार Snapdragon चिप के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

फोन में 6.83 इंच का LTPS पैनल मिल सकता है।

Redmi Turbo 4 Pro फोन 7550mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्ज, दमदार Snapdragon चिप के साथ अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Turbo 4 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी मिल सकता है।
  • यह फोन 7550mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है।
  • फोन में IP68 और IP69 रेटिंग आने की अफवाह है।
विज्ञापन
Redmi Turbo 4 Pro फोन जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। कंपनी इस स्मार्टफोन को घरेलू मार्केट में पहले पेश करेगी। फोन में नया घोषित किया गया Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट होने की अफवाह है। हाल ही में शाओमी के जनरल मैनेजर की ओर से एक टीजर जारी किया गया। जिसमें पता चलता है कि रेडमी टर्बो 4 प्रो फोन अगले हफ्ते ही पेश किया जाने वाला है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें क्वालकॉम का नया नवेला Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट लगा होगा। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में अभी तक सामने आईं अन्य खास बातें। 

Redmi Turbo 4 Pro फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन होने वाला है। चीन के लिए शाओमी के जनरल मैनेजर, और रेडमी ब्रांड के मार्केटिंग हेड- वांग टेंग ने हाल ही में Weibo पर एक टीजर शेयर (via) किया। इससे पता चलता है कि फोन अगले हफ्ते ही लॉन्च हो सकता है। Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ फोन परफॉर्मेंस ओरिएंटेड डिवाइस बन जाता है क्योंकि नए चिपसेट में फुल, लार्ज कोर सीपीयू डिजाइन दिया गया है। इसकी पेअरिंग Adreno 825 GPU के साथ की गई है। जो कि फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस दे सकता है। 

Redmi Turbo 4 Pro मिडरेंज में कंपिटिशन खड़ा कर सकता है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि यह फोन इसके प्रतिद्वदियों पर भारी पड़ सकता है जिसमें Ace और Neo सीरीज के स्मार्टफोन भी शामिल होंगे। 
 

Redmi Turbo 4 Pro specifications (rumored)

Redmi Turbo 4 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.83 इंच का LTPS पैनल मिल सकता है। यह एक फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी बताया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा जो कि अल्ट्रावाइड सेंसर हो सकता है। 

डिजाइन और बॉडी के लिए कहा गया है कि फोन मेटल फ्रेम के साथ आ सकता है। फोन में बैटरी क्षमता भी बड़ी बताई जा रही है। यह फोन 7550mAh बैटरी से लैस होकर आ सकता है। साथ में कंपनी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे सकती है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग आने की अफवाह है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »