8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
Redmi Note 17 5G आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन 8000mAh बैटरी, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के लिए 4 साल के Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रही है। Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये (6GB + 128GB) रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत SBI, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन की Amazon और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है।