Oppo F35 5G का मुकाबला Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है।
Photo Credit: Oppo/Xiaomi/OnePlus
Oppo F35 5G vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6
Oppo ने हाल ही में भारत में अपना नया फोन Oppo F35 5G लॉन्च किया है। इस फोन का मुकाबला Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से हो रहा है। आज हम इन तीनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना कर रहे हैं, जिससे आप खरीदने से पहले यह तय कर पाएंगे कि आपके लिए Oppo F35 5G, Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 में से कौन सा बेस्ट है। Oppo F35 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट दिया गया है। वहीं Redmi Note 17 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट आता है। जबकि OnePlus Nord CE 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट से लैस है।
कीमत और स्टोरेज
Oppo F35 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹38,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹42,999 में आता है। इसके अलावा Redmi Note 17 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है। जबकि OnePlus Nord CE 6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹35,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹39,999 में लिस्ट है।
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Oppo F35 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक ब्राइटनेस है। जबकि Redmi Note 17 Pro 5G में 2772x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर
Oppo F35 5G को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर से लैस किया गया है। Redmi Note 17 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट मिलता है। और OnePlus Nord CE 6 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo F35 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 पर, Redmi Note 17 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर और OnePlus Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। ये तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
कैमरा सेटअप
Oppo F35 5G के रियर में f/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Redmi Note 17 Pro 5G में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। और OnePlus Nord CE 6 रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा से लैस है।
फ्रंट कैमरा
Oppo F35 5G के फ्रंट में f/2.1 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। जबकि Redmi Note 17 Pro 5G में सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। और OnePlus Nord CE 6 में f/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी बैकअप
Oppo F35 5G में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8,000mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी आती है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास