आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra होगा। इसके साथ HyperVision Plus AI चिप दिया जाएगा। Realme Narzo Power 5G में 6.78 इंच HyperGlow 4D कर्व प्लस डिस्प्ले 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन को Titan Silver और Titan Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Realme ने भारत में Realme Narzo 80 Lite 5G को पेश कर दिया है। Realme Narzo 80 Lite 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। Narzo 80 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है।
कंपनी ने अप्रैल में Narzo 80x और Narzo 80 Pro को देश में लॉन्च किया था। Realme ने Narzo 80 Lite के डिजाइन और बैटरी के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की वेबसाइट पर Narzo 80 Lite 5G के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है।
यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Narzo 60 Pro 5G की जगह लेगा। इसका डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स वाला है। इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है
OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, Motorola Edge,Xiaomi Mi 10 जैसे कई स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं और अब बस इनके भारत में लॉन्च होने का इंतज़ार किया जा रहा है। दूसरी तरफ, Redmi Note 9 Pro Max तो लॉन्च हो गया, लेकिन यह ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाया।
Realme Narzo 10 और Realme Narzo 10A फोन ‘जनरेशन ज़ेड’ को टार्गेट करेगी और इसे क्रमशः Realme 6i और Realme C3 के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में देखा जा रह है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इन दोनों फोन को अब किस दिन लॉन्च किया जाएगा
Realme Narzo 10 और Narzo 10A को भारत में 26 मार्च यानी कल लॉन्च किया जाना है। फिलहाल कंपनी ने इन दोनों फोन के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह साफ है कि लॉन्च के बाद इनकी सेल को कोरोनावायरस लॉकडाउन को लेकर सरकार के अगले फैसले तक स्थगित कर दिया गया है।
Realme Narzo 10 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट शामिल होने का दावा है। इसके अलावा लीक में रियलमी नार्ज़ो 10 की कीमत का अंदाज़ा भी दिया गया है।