• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, 32MP कैमरा से लैस Realme Narzo 80 Lite भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

6000mAh बैटरी, 32MP कैमरा से लैस Realme Narzo 80 Lite भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Realme ने आज 16 जून को भारतीय बाजार में Realme Narzo 80 Lite 5G लॉन्च कर दिया है।

6000mAh बैटरी, 32MP कैमरा से लैस Realme Narzo 80 Lite भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 80 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 80 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo 80 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme Narzo 80 Lite 5G में 32 मेगापिक्सल का GC32E2 प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
Realme ने आज 16 जून को भारतीय बाजार में Realme Narzo 80 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Narzo 80 Lite में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Realme Narzo 80 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo 80 Lite 5G Price


Realme Narzo 80 Lite 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। ग्राहक इन वेरिएंट पर 500 रुपये और 700 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं। यह फोन क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन 23 जून से ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Realme Narzo 80 Lite 5G  Features, Specifications


Realme Narzo 80 Lite 5G में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 50/60/90/120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंगरेट और 625 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB/6GB LPDDR4x रैम और 64GB/128GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है और Google Gemini इंटीग्रेशन प्रदान करता है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Narzo 80 Lite 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 32 मेगापिक्सल का GC32E2 प्राइमरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन AI सपोर्टेड इमेजिंग और एडिटिंग फीचर्स जैसे AI क्लियर फेस से भी लैस है। Narzo 80 Lite 5G में 15W वायर्ड और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H शॉक रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.6 मिमी,चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »