Realme C12 भारत में 18 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Realme C12 की भारत में कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, इस तथ्य को देखते हुए कि यह Realme C11 के अपग्रेड के रूप में शुरू होगा, नए मॉडल की कीमत थोड़ी अधिक होने की उम्मीद है।

Realme C12 भारत में 18 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Realme C12 को भारत में हाल ही में लॉन्च किए Realme C11 के अपग्रेड के रूप में लाया जाएगा

ख़ास बातें
  • इंडोनेशिया में पिछले महीने लॉन्च हो चुका है Realme C12
  • भारत में 6,000mAh बैटरीस और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा फोन
  • इंडोनेशिया में MediaTek Helio G35 चिपसेट और 3 जीबी रैम के साथ आता है फोन
विज्ञापन
Realme C12 को कंपनी के नए बजट स्मार्टफोन के रूप में 18 अगस्त को भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 6,000mAh की बैटरी भी शामिल होगी। रियलमी सी12 एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा और इसमें वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाला होने की संभावना है। नया स्मार्टफोन Realme C11 के अपग्रेड के रूप में आएगा, जिसे कंपनी ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। यूं तो Realme C12 के लॉन्च में फिलहाल कुछ दिन बचे हैं, लेकिन फिर भी हम आपके इसकी अंदाजन कीमत और प्रमुख स्पेसिफिकेशन में बताने जा रहे हैं। इससे आप तय कर सकेंगे कि आपको इसके लिए इंतज़ार करना चाहिए या नहीं।
 

Realme C12 price in India (expected)

रियलमी सी12 की भारत में कीमत का खुलासा होना बाकी है। हालांकि, इस तथ्य को देखते हुए कि यह Realme C11 के अपग्रेड के रूप में शुरू होगा, नए मॉडल की कीमत थोड़ी अधिक होने की उम्मीद है। रियलमी सी11 को भारत में केवल 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। इस बीच, रियलमी ने Realme C12 को इंडोनेशिया में भी पेश किया है और वहां इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को IDR 1,899,000 (लगभग 9,600 रुपये) कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इससे हम इसकी भारत में कीमत का अंदाज़ा लगा सकते हैं।
 

Realme C12 specifications

Realme C12 को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने के लिए टीज़ किया गया है, जो रियलमी के अनुसार, एक चार्ज पर 57 दिनों का स्टैंडबाय टाइम, 46 घंटे का टॉक टाइम या 60 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। इसमें एक सुपर पावर सेविंग मोड भी है, जो कंपनी का दावा है कि केवल पांच प्रतिशत चार्ज के साथ 2.45 घंटे तक वॉयस कॉलिंग देने में सक्षम होगा। एक शुरुआती टीज़र ने इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को एलईडी फ्लैश और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ दिखाया था।

इसके अलावा, रियलमी वेबसाइट ने सुपर नाइट्सस्केप, अल्ट्रा मैक्रो और पोर्ट्रेट मोड सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश (AI) पर आधारित फीचर्स के साथ 13-मेगापिक्सल के प्राथमिक सेंसर की उपस्थिति की भी पुष्टि की है। फोन को स्लो-मो वीडियो कैप्चर करने की क्षमता और एक समर्पित एचडीआर मोड के साथ आने के लिए कहा गया है। माइक्रोसाइट के मेटा विवरण में इसके 6.5 इंच के मिनी-ड्रॉप (वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच) डिस्प्ले का भी पता चल चुका है।

इसके अलावा, Realme C12 इंडोनेशिया लॉन्च से पता चला है कि फोन MediaTek Helio G35 चिपसेट पर काम करेगा और 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।

रियलमी सी12 के अलावा, रियलमी 18 अगस्त को Realme C15 को भी लॉन्च करेगी। इसके 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को इंडोनेशिया में पिछले महीने IDR 1,999,000 (लगभग 10,100 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »