Realme C12 की सेल आज रात 8 बजे एक बार फिर, यह है कीमत

Realme C12 स्मार्टफोन की सेल आज दूसरी बार आयोजित की जा रही है, जो कि रात 8 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।

Realme C12 की सेल आज रात 8 बजे एक बार फिर, यह है कीमत

Realme C12 में दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Realme C12 में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • रियलमी सी12 में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है रियलमी सी12 फोन
विज्ञापन
Realme C12 स्मार्टफोन की सेल आज दूसरी बार आयोजित की जा रही है, जो कि रात 8 बजे से Flipkart और Realme.com वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी। यह फोन भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जो कि जुलाई में लॉन्च हुए Realme C11 का ही अपग्रेड वर्ज़न है। यह कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन में से एक है, जो कि बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस है। जैसे कि रियलमी सी12 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है, जिसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक प्रोसेसर और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। बजट फोन होने के बावजूद यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी के साथ आता है, जो कि 6,000 एमएएच है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।  
 

Realme C12 price in India, availability details

रियलमी सी12 की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, यह दाम फोन के एक मात्र 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Realme C12 फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर विकल्प में उपलब्ध होगा। फोन की सेल आज रात 8 बजे Flipkart और Realme.com दोनों वेबसाइट पर शुरू की जाएगी।
 
 

Realme C12 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी12 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। Realme C12 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme C12 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। ब्यूटी मोड, एचडीआर, पनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, एचडीआर, स्लो मोशन और नाइटस्केप जैसे कैमरा मोड फोन का हिस्सा हैं। आगे की तरफ रियलमी सी12 में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Realme C12 की बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है। Realme C12 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »