Realme C12 लॉन्च, 6000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Realme C12 को इंडोनेशिया में IDR 1,899,000 (करीब 10,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है।

Realme C12 लॉन्च, 6000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे हैं इसमें
ख़ास बातें
  • Realme C12 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है
  • रियलमी सी12 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
विज्ञापन
Realme C12 को भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले फोन को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह बजट स्मार्टफोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में वर्गाकार मॉड्यूल वाला रियर कैमरा सेटअप है जिसे बायीं तरफ किनारे में टॉप पर जगह मिली है। अहम खासियतों की बात करें तो रियलमी सी12 हैंडसेट 6,000 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Realme C12 price

रियलमी सी12 को इंडोनेशिया में IDR 1,899,000 (करीब 10,000 रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन के दो कलर वेरिएंट हैं- मरीन ब्लू और कोरल रेड। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फोन को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाना है।
 

Realme C12 specifications

डुअल-सिम रियलमी सी12 हैंडसेट एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। Realme C12 में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme C12 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। ब्यूटी मोड, एचडीआर, पनोरमिक व्यू, पोर्ट्रेट मोड, टाइम लैप्स, एचडीआर, स्लो मोशन और नाइटस्केप जैसे कैमरा मोड फोन का हिस्सा हैं। आगे की तरफ रियलमी सी12 में एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Realme C12 की बैटरी 6,000 एमएएच की है। यह 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर और वज़न 209 ग्राम है। Realme C12 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »