Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन भारत में 18 अगस्त को होंगे लॉन्च

Realme C12 की कीमत का खुलासा भारत में वर्चुअल इवेंट के जरिए ही होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि Realme C12 की कीमत Realme C11 से थोड़ी ज्यादा होगी, जो कि भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था।

Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन भारत में 18 अगस्त को होंगे लॉन्च

Realme ने मीडिया इनवाइट्स ज़ारी कर दी लॉन्च की जानकारी

ख़ास बातें
  • Realme C15 में चार रियर कैमरे हैं
  • रियलमी सी15 इंडोनेशिया में हो चुका है लॉन्च
  • दोनों ही फोन में मौजूद होगी 6,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Realme C12 और Realme C15 स्मार्टफोन भारत में 18 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने वेबसाइट पर पोस्ट टीज़र के जरिए दी है। दोनों ही डिवाइस 6,000 एमएएच बैटरी से लैस होंगे। रियलमी सी12 स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट गीकबेंच और सर्टिफिकेशन पोर्टल ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) लिस्ट हो चुका है। वहीं, दूसरी ओर रियलमी सी15 स्मार्टफोन पहले ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। बुधवार को Realme द्वारा मीडिया इनवाइट्स भेजे गए हैं, जिसमें जानकारी दी गई है कि रियलमी सी12 और रियलमी सी15 स्मार्टफोन भारत में वर्चुअल इवेंट के जरिए 18 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किए जाएंगे।

इनवाइट में यह भी पुष्टि की गई है कि दोनों ही नए स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा रियलमी ने Realme C12 और Realme C15 की झलक दिखाने के लिए कुछ माइक्रो साइट्स भी बनाई हैं।
 

Realme C12, Realme C15 price in India (expected)

रियलमी सी12 की कीमत का खुलासा भारत में वर्चुअल इवेंट के जरिए ही होगा। हालांकि, माना जा रहा है कि Realme C12 की कीमत Realme C11 से थोड़ी ज्यादा होगी, जो कि भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस फोन के एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है।

वहीं, दूसरी ओर Realme C15 की भारतीय कीमत पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च हुए मॉडल के आस-पास ही हो सकती है। बता दें, इंडोनेशिया में लॉन्च हुए इसके 3 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (करीब 10,100 रुपये), 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 2,199,000 (करीब 11,100 रुपये) और 4 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत IDR 2,499,000 (करीब 12,700 रुपये) है।
 

Realme C12 specifications (expected)

रियलमी वेबसाइट पर पोस्ट किए टीज़र के अनुसार, रियलमी सी12 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व LED फ्लैश के साथ आ सकता है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैटरी सिंगल चार्ज पर 57 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 46 घंटे की वॉयस कॉलिंग और 60 घंटे का म्यूज़िक प्लेबैक देती है।

गीकबेंच लिस्टिंग की बात करें, तो रियलमी सी12 फोन में 3 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6765G (Helio P35) प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
 

Realme C15 specifications (expected)

रियलमी ने रियलमी सी15 स्मार्टफोन से संबंधित टीज़र भी पेश किए हैं, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000 एमएएच बैटरी के साथ 18 वाट क्विक चार्ज सपोर्ट की जानकारी दी गई है। बाकि के स्पेसिफिकेशन इंडोनेशिया वर्ज़न जैसे हो सकते हैं।

इंडोनेशिया वर्ज़न डुअल-सिम रियलमी सी15 एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का मिनी-ड्रॉप (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 88.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 420 निट्स ब्राइटनेस के साथ। एलसीडी डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। रियलमी सी15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप है। रियलमी सी15 में चार रियर कैमरे हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 लेंस से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, एफ/ 2.25 लेंस के साथ। दो मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स इस सेटअप का हिस्सा हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है।

स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है। Realme C15 के कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, 4जी, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, फिंगरप्रिंट स्कैनर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। Realme C15 का डाइमेंशन 164.5x75.9x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »