• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • Amazon Shopping Hacks: इन 6 Tips को याद कर लिया, तो ऑनलाइन शॉपिंग में कभी धोखा नहीं खाओगे!

Amazon Shopping Hacks: इन 6 Tips को याद कर लिया, तो ऑनलाइन शॉपिंग में कभी धोखा नहीं खाओगे!

इस गाइड में हम बताएंगे आसान ट्रिक्स जिनसे आप सिर्फ असली और भरोसेमंद रिव्यू फिल्टर कर पाएंगे।

Amazon Shopping Hacks: इन 6 Tips को याद कर लिया, तो ऑनलाइन शॉपिंग में कभी धोखा नहीं खाओगे!

Photo Credit: Unsplash/ Marques Thomas

Amazon पर कस्टमर-अपलोडेड फोटो/वीडियो सबसे भरोसेमंद होते हैं

ख़ास बातें
  • Amazon पर अक्सर मिक्स्ड और ग्लोबल रिव्यूज असली अनुभव छुपा देते हैं
  • सिर्फ Verified Purchase और लेटेस्ट रिव्यूज देखना सबसे भरोसेमंद तरीका
  • फोटो-वीडियो वाले रिव्यूज से प्रोडक्ट की असली क्वालिटी तुरंत समझ आती है
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग आजकल हमारी रोजमर्रा की आदत बन चुकी है। खासकर Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर तो लोग घर बैठे ही नए फोन से लेकर एक पिन तक खरीद डालते हैं। इस फैसले में सबसे अहम रोल निभाते हैं कस्टमर रिव्यूज। पर असली मुश्किल यहीं से शुरू होती है। क्या आपने कभी गौर किया है कि किसी प्रोडक्ट पर 5-स्टार रेटिंग तो झमाझम मिल रही होती है, लेकिन डिब्बा खुलते ही खराब प्रोडक्ट निकलता है? या फिर आप मोबाइल का रिव्यू पढ़ रहे होते हैं और उसमें अचानक से चार्जर, कवर या हेडफोन की बातें आने लगती हैं? 

दरअसल, Amazon पर अक्सर अलग-अलग वेरिएंट्स और प्रोडक्ट्स को एक ही लिस्टिंग में जोड़ दिया जाता है, जिससे रिव्यूज मिक्स हो जाते हैं। इसके अलावा, बहुत से रिव्यू ऐसे होते हैं जो भारत के खरीदारों के नहीं बल्कि किसी और देश के होते हैं, जहां प्रोडक्ट का वर्जन, क्वालिटी और यहां तक कि कीमत भी अलग हो सकती है। ऊपर से “Verified Purchase” का टैग न हो तो समझ लीजिए, यह रिव्यू आधा-अधूरा या फिर सीधा-सीधा “फेक” भी हो सकता है।

तो सवाल ये है कि इस शोर-शराबे में असली, काम का और भरोसेमंद फीडबैक कैसे निकाला जाए? यही हम यहां बताने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आसान ट्रिक्स सिखाएंगे जिनसे आप Amazon पर फेक और मिक्स्ड रिव्यूज को छांटकर सिर्फ असली अनुभव देख पाएंगे।

Amazon पर रिव्यूज देखने का सबसे सही तरीका

1. प्रोडक्ट वेरिएशन का झोल

Amazon अक्सर एक ही लिस्टिंग पर अलग-अलग वेरिएंट (जैसे कलर, साइज या यहां तक कि पूरी तरह अलग प्रोडक्ट) डालने का ऑप्शन देता है। नतीजा यह कि आप किसी प्रोडक्ट के एक वेरिएंट का रिव्यू पढ़ रहे होते हैं और बीच में उसके अलग-अलग वेरिएंट का फीडबैक आ जाता है।

Tip: ऐसे मल्टीपल लिस्टिंग के मामले में आपको रिव्यूज को फिल्टर करना होगा। सबसे पहले "Ratings & Reviews" सेक्शन में जाएं और नीचे "See more reviews" पर क्लिक करें। इससे सभी रिव्यूज खुल जाएंगे। अब यहां ऊपर Filters मौजूद होंगे, जहां से आपको 'All Variants' पर क्लिक करके केवल उसी मॉडल को चुनना होगा, जिसके आप रिव्यूज देखना चाहते हैं। 

2. ग्लोबल vs. लोकल रिव्यू

कई बार आपको दिखने वाले स्टार्स असल में किसी दूसरे देश के खरीदारों के होते हैं। मान लीजिए, आप इंडिया में शूज देख रहे हैं लेकिन रिव्यू UK या US से है, जहां क्वालिटी, पैकेजिंग या यहां तक कि प्रोडक्ट का वर्जन भी अलग हो सकता है।

Tip: अमेजन में प्रोडक्ट पेज में नीचे रिव्यूज दो पार्ट में बंटे होते हैं। अपने देश के रिव्यूज ऊपर आते हैं और थोड़ा नीचे ग्लोबल रिव्यूज होते हैं। दोनों ही सेक्शन में कुछ रिव्यूज के बाद 'See more reviews' लिखा होता है। आपको उसपर क्लिक करना है और अब केवल अपने देश के रिव्यूज देखेंगे।

यहां बताए सभी Tips में Filters तक पहुंचने के लिए इन 3 स्टेप्स को फॉलो करें

यहां बताए सभी Tips में Filters तक पहुंचने के लिए इन 3 स्टेप्स को फॉलो करें

3. वेरिफाइड पर्चेज टैग देखें

ये सबसे इंपॉर्टेंट है। “Verified Purchase” वाला टैग बताता है कि ग्राहक ने वही प्रोडक्ट Amazon से खरीदा और उसके बाद रिव्यू डाला। बिना टैग वाले रिव्यूज पर भरोसा कम ही करना चाहिए, क्योंकि ये कई बार फेक या पेड हो सकते हैं।

Tip: इसके लिए "Ratings & Reviews" सेक्शन में जाएं और नीचे "See more reviews" पर क्लिक करें। Filters से 'All Reviewers ' पर क्लिक करके "Verified purchase only" को चुनें। अब आपको केवल वैरिफाइड रिव्यूज दिखाई देंगे।

4. डिटेल्स पर ध्यान दें

5 स्टार रेटिंग्स के साथ केवल दो या तीन शब्दों के रिव्यूज पर अधिक भरोसा न करें। अक्सर फेक रिव्यूज में 5 रेटिंग्स के साथ “Nice Product”, “Good Quality” या “Value for Money” जैसे शब्द लिखे होते हैं। भरोसेमंद रिव्यूज में आपको डिटेल्स मिलेंगी, उदाहरण के लिए स्मार्टफोन के मामले में बैटरी बैकअप कितना चला, स्क्रीन कितनी ब्राइट है, या साइज फिट बैठा या नहीं।

5. फोटो और वीडियो देखें

कस्टमर-अपलोडेड फोटो/वीडियो सबसे भरोसेमंद होते हैं। इससे आपको पता चलेगा कि बॉक्स में क्या आया, असली लुक कैसा है और क्वालिटी का हाल कैसा है।

Tip: केवल फोटो व वीडियो वाले रिव्यूज देखने के लिए "Ratings & Reviews" सेक्शन में जाएं और नीचे "See more reviews" पर क्लिक करें। Filters से 'All text, image and video reviews' पर क्लिक करके उसे Image and video reviews only' पर क्लिक करें।

6. हालिया रिव्यू पर फोकस करें

बहुत बार प्रोडक्ट के शुरुआती बैच अच्छे होते हैं, लेकिन बाद में क्वालिटी गिर जाती है। कई बार तो देखा गया है कि सैलर प्रोडक्ट लिस्टिंग को पूरी तरह से चेंज ही कर देता है। उदाहरण के लिए पहले स्क्रीन गार्ड होगा और लंबे समय के बाद उसी URL/ Page पूरी लिस्टिंग को ही बदलकर कोई और ही प्रोडक्ट लगा दिया जाएगा। ऐसे में लेटेस्ट रिव्यूज मददगार साबित होते हैं।

Tip: लेटेस्ट रिव्यूज को देखने के लिए "Ratings & Reviews" सेक्शन में जाएं और नीचे "See more reviews" पर क्लिक करें। यहां से Sort By पर Top reviews को बदलकर Most recent कर दें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon Reviews
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »