Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
boAt ने पर्सनल ग्रूमिंग सेगमेंट में एंट्री करते हुए भारत में नई Slazer Series लॉन्च की है। नई रेंज में Slazer S100 ट्रिमर, Slazer K100+ 6-इन-1 ग्रूमिंग किट और Slazer K100 Pro 15-इन-1 ग्रूमिंग किट शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स में Type-C चार्जिंग, लंबी बैटरी लाइफ, सिरेमिक ब्लेड्स, IPX6 रेटिंग और मल्टीपल ग्रूमिंग अटैचमेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Slazer S100 की कीमत 799 रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप मॉडल Slazer K100 Pro की कीमत 3,299 रुपये तक जाती है। कंपनी सभी मॉडल्स पर 24 महीने की वारंटी भी दे रही है।