Zebronics Zeb-Pods O ओपन ईयर वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
Zebronics ने भारतीय बाजार में Zeb-Pods O लॉन्च कर दिए हैं। Zebronics Zeb Pods O को भारतीय बाजर में 1,699 रुपये में लॉन्च किया गया है। Zeb Pods O में ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है। इनमें Neodymium ड्राइवर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.4 शामिल है। ईयरबड्स क्वाड माइक ENC के साथ आते हैं। क्वाड माइक्रोफोन सिस्टम और एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) के साथ 50% वॉल्यूम पर 40 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करते हैं।