• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 800 km रेंज और 50 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा यह इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिज़ाइन है एकदम धांसू

800 km रेंज और 50-इंच के डिस्प्ले से लैस होगा यह इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिज़ाइन है एकदम धांसू

Buick Smart Pod ड्राइवर के कार के पास आने पर एक डायनामिक वेलकम इमेज दिखाती है। इसमें विशाल और अनोखे तरीके से खुलने वाले दो दरवाज़े मिलते हैं।

800 km रेंज और 50-इंच के डिस्प्ले से लैस होगा यह इलेक्ट्रिक व्हीकल, डिज़ाइन है एकदम धांसू

Buick Smart Pod में 50-इंचा का लिफ्टेबल डिस्प्ले मिलता है

ख़ास बातें
  • Buick Smart Pod सिंगल चार्ज में 800 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी
  • फास्ट चार्ज मोड में 30 मिनट के चार्ज में चलेगी 300 किलोमीटर
  • 50-इंच के लिफ्टेबल डिस्प्ले के साथ आती है यह आधुनिक कॉन्सेप्ट कार
विज्ञापन
हाल ही में चीन में Guangzhou Auto Show आयोजित किया गया था, जहां कई वाहन निर्माताओं ने अपनी लेटेस्ट और बेहद एडवांस टेक्नोलॉजी व प्रोडक्ट्स को दुनिया के सामने पेश किया। इसी शो में एक अमेरिकी ऑटोमोबाइल निर्माता जनरल मोटर (General Motor) के एक डिवीजन Buick ने एक इलेक्ट्रिक कार पेश की है, जिसे Buick Smart Pod कहा जाएगा। यह फिलहाल एक कॉन्सेप्ट है, जिसका जल्द बाज़ार में आने के आसार बेहद कम है।

Gizmochina की रिपोर्ट अनुसार, कंपनी का कहना है कि Smart Pod में एक स्मार्ट कॉकपिट है, जो ब्रांड के यूटियम ऑटो इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित ऑटोनोमस (स्वचालित) ड्राइविंग तकनीक से लैस है। यह एक स्मार्ट मोबाइल इंटरएक्टिव इकोसिस्टम के साथ आता है। डिज़ाइन के मामले में भी ब्यूक स्मार्ट पॉड बेहद आधुनिक दिखाई देती है। यह कार आपको भविष्य पर आधारित किसी Sci-Fi मूवी की याद दिलाएगी।

इसकी खासियतों की बात करें, तो Smart Pod ड्राइवर के कार के पास आने पर एक डायनामिक वेलकम इमेज दिखाती है। इसमें विशाल और अनोखे तरीके से खुलने वाले दो दरवाज़े मिलते हैं। इसमें विशाल पैरामीट्रिक व्हील्स मिलते हैं।
 
7af3oku

Buick Smart Pod में 50 इंच का लिफ्टेबल अल्ट्रा-क्लियर रेटिना डिस्प्ले मिलता है, जो फुल-कलर HUD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसे साइड विंडो में मैप किया जा सकता है। कार में एडवांस सेंसरी कंट्रोल टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस डीप लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल होगा, जिसे फुल चार्ज में कंपनी के दावे अनुसार, 800 किलोमीटर चलाया जा सकेगा। कार वायरलेस कनेक्शन और वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। फास्ट चार्ज मोड में इस कार के बैटरी पैक को 30 मिनट में 300 किलोमीटर चलने लायक चार्ज किया जा सकेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »