1199 रुपये में आएंगे Poco Pods TWS ईयरफोन, इस दिन हो रहे लॉन्‍च

Poco Pods TWS earphones : नए TWS 30 घंटों का प्‍लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। ये ब्लूटूथ 5.3 और Google फास्ट पेयर के कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं।

1199 रुपये में आएंगे Poco Pods TWS ईयरफोन, इस दिन हो रहे लॉन्‍च

एक ट्विटर पोस्‍ट के जरिए पोको ने अपकमिंग वायरलेस ईयरफोन की कीमतों का खुलासा किया है।

ख़ास बातें
  • 29 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्‍च होगा Poco Pods TWS
  • ये ब्‍लैक और येलो कलर्स वाले डुअल कलर टोन में आएंगे
  • ब्लूटूथ 5.3 और Google फास्ट पेयर का सपोर्ट है इनमें
विज्ञापन
शाओमी का इंडिपेंडेंट ब्रैंड पोको (Poco) वियरेबल कैटिगरी में भी जोर लगा रहा है। Poco Pods TWS ईयरफोन्‍स 29 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। ये पोको के पहले ईयरफोन होंगे और 1500 रुपये की प्राइस रेंज में आएंगे। फ्लिपकार्ट (Flipkart) के जरिए पोको ने उसके नए TWS ईयरफोन्‍स की कीमत, डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। बताया है कि नए TWS 30 घंटों का प्‍लेबैक टाइम ऑफर करते हैं। ये ब्लूटूथ 5.3 और Google फास्ट पेयर के कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आते हैं। 

एक ट्विटर पोस्‍ट के जरिए पोको ने अपकमिंग वायरलेस ईयरफोन की कीमतों का खुलासा किया है। ईयरफोन से संबंधित एक लैंडिंग पेज भी फ्लिपकार्ट पर बनाया गया है। इसमें फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस की जानकारी दी गई है। Poco Pods TWS ईयरफोन्‍स को 29 जुलाई दोपहर 12 बजे 1199 रुपये में फ्लिपकार्ट के जरिए पेश किया जाएगा। ये ब्‍लैक और येलो कलर्स वाले डुअल कलर टोन में आएंगे। 

फ्लिपकार्ट पर शेयर की गईं ड‍िटेल्‍स के अनुसार, पोको पॉड्स TWS ईयरफोन में 12mm के ऑडियो ड्राइवर दिए जाएंगे। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में ब्लूटूथ 5.3 और Google फास्ट पेयर का सपोर्ट होगा। पोको का दावा है कि फुल चार्ज होने पर ये ईयरफोन 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं, जबकि 10 मिनट की चार्जिंग में 90 मिनट का प्लेबैक टाइम मिलता है।

हरेक ईयरफोन में 34mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 440mAH की बैटरी है। केस को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। Poco Pods TWS ईयरफोन को IPX4 रेटिंग मिली है, यानी ये पानी से होने वाले नुकसान से बचे रहते हैं। एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन फीचर भी इनमें दिया गया है। मल्टी-फंक्शन टच कंट्रोल की सुविधा भी इन ईयरफोन में दी गई है, जिससे म्‍यूजिक ट्रैक को बदला जा सकता है। सॉन्‍ग प्‍ले, पॉज किए जा सकते हैं। वॉल्‍यूम एडजस्‍ट हो सकता है। कॉल का आंसर दिया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »