Photo App

Photo App - ख़बरें

  • Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर
    Google Photos में जल्द ही Wardrobe नाम का नया AI फीचर आने वाला है, जो यूजर्स को आउटफिट चुनने में मदद करेगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर फोटो लाइब्रेरी को स्कैन करके कपड़ों की पहचान करेगा और उन्हें डिजिटल वॉर्डरोब में सेव करेगा। इसके जरिए यूजर्स अलग-अलग कपड़ों को मिक्स-मैच करके नए लुक बना सकते हैं और वर्चुअल ट्राय-ऑन फीचर से उन्हें देख भी सकते हैं। यह फीचर पहले Android पर और बाद में iOS पर उपलब्ध होगा। हालांकि इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
    Instagram ने “Instants” नाम का नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स disappearing फोटो शेयर कर सकते हैं। ये फोटो केवल एक बार देखी जा सकती है और 24 घंटे तक उपलब्ध रहती है। इसमें गैलरी से फोटो अपलोड करने की सुविधा नहीं है और कंटेंट को एडिट करने के ऑप्शन्स भी सीमित हैं, जिससे यह फीचर ज्यादा रियल और अनफिल्टर्ड अनुभव देता है। फिलहाल इसे स्पेन और इटली में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही अन्य देशों में भी रोलआउट किया जा सकता है।
  • WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स की फुल गाइड, यहां समझे अकाउंट को सेफ रखने के सभी तरीके
    WhatsApp में कई प्राइवेसी सेटिंग्स दी गई हैं, जो यूजर्स को अपनी पर्सनल जानकारी कंट्रोल करने की सुविधा देती हैं। इसमें Last Seen, Profile Photo, Status, Groups और Read Receipts जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं, जिन्हें “Everyone” से लेकर “Nobody” तक कस्टमाइज किया जा सकता है। इसके अलावा Two-Step Verification, End-to-End Encrypted Backup और App Lock जैसे फीचर्स सिक्योरिटी को और मजबूत बनाते हैं। अगर इन सेटिंग्स को सही तरीके से सेट किया जाए, तो यूजर अपनी चैट्स और प्रोफाइल को अनजान लोगों से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।
  • अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
    Snapchat ने AI Clips नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जो एक फोटो को 5 सेकंड के वीडियो में बदल सकता है। यह फीचर Lens Studio का हिस्सा है और फिलहाल Lens+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक यह “closed prompt” सिस्टम पर काम करता है, जिसमें यूजर्स को कोई टेक्स्ट इंस्ट्रक्शन देने की जरूरत नहीं होती। यूजर सिर्फ Lens चुनकर फोटो अपलोड करता है और AI अपने आप वीडियो बना देता है। यह फीचर कंटेंट क्रिएशन को आसान और तेज बनाने के लिए पेश किया गया है।
  • भेजो फोटो, खोलते ही गायब: Meta का नया Instants ऐप उड़ाएगा Snapchat की नींद!
    Meta एक नए स्टैंडअलोन ऐप पर काम कर रही है, जिसका नाम Instants बताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप डिसअपीयरिंग फोटोज भेजने के लिए डिजाइन किया गया है और फिलहाल इंटरनल प्रोटोटाइप स्टेज में है। इसी नाम का एक फीचर Instagram के मेन ऐप में भी लिमिटेड यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है। Instants के जरिए भेजी गई तस्वीरें खोलने के बाद गायब हो जाती हैं और 24 घंटे में एक्सपायर हो जाती हैं। Meta ने फिलहाल इसके पब्लिक लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।
  • अब फोटो एडिट होगी बोलकर, भारत में आया Google Photos का स्पेशल AI फीचर, ऐसे करेगा काम
    Google ने भारत में Google Photos के लिए नया AI-पावर्ड इमेज एडिटिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब सिर्फ आवाज या टेक्स्ट के जरिए फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Gemini AI पर आधारित यह टूल “Help me edit” ऑप्शन के तहत उपलब्ध है और यूजर्स को ऑब्जेक्ट हटाने, चेहरे के एक्सप्रेशन्स बदलने और स्टाइल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विकल्प देता है। यह फीचर हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में सपोर्ट करता है और चुनिंदा Android डिवाइसेज पर उपलब्ध है।
  • Google Photos का नया AI फीचर, अपनी फोटो से बनाएं Memes, जानें कैसे करता है काम
    Google ने अपने Photos ऐप में नया AI फीचर Me Meme रोलआउट करना शुरू किया है। यह फीचर जनरेटिव AI की मदद से यूजर्स की फोटो को अलग-अलग मीम टेम्पलेट्स और कैप्शन्स में बदल देता है। Google के मुताबिक, इसका मकसद यूजर्स को आसानी से शेयर करने लायक फनी और पर्सनलाइज्ड कंटेंट बनाना है। Me Meme को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स Google Photos ऐप के Create सेक्शन में जाकर टेम्पलेट और अपनी फोटो सिलेक्ट कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया जा रहा है और अन्य देशों को लेकर कोई टाइमलाइन साझा नहीं की गई है।
  • iPhone पर लाइव फोटो को ऐसे बनाएं वीडियो, यहां जानें पूरी प्रकिया
    अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो उसमें आपने लाइव फोटो का फीचर देखा होगा जो कि कुछ सेकेंड तक पलों को कैप्चर करता है। यूजर्स लाइव फोटो को आसानी से वीडियो में भी बदल सकते हैं। अपने iPhone पर लाइव फोटो को वीडियो में बदलना अपनी यादों को नया मोड़ देने का आसान तरीका है।
  • Google Photos में आ रहा नया Gemini बेस्ड आस्क फोटोज फीचर, जानें खासियतें
    Google अपनी फोटो और वीडियो बेस्ड ऐप Google Photos में कुछ सुधार कर रहा है, जिसमें एक नया AI फीचर भी शामिल है। फोटो गैलरी ऐप में अब आस्क फोटोज फीचर दिया जा रहा है जो यूजर्स को Gemini को एक कन्वर्सेशन क्वैरी भेजकर खास फोटो को खोजने की सुविधा देगा। ऐप पर एक 'डिसक्रिप्टिव क्रैरी' फीचर भी आ रहा है, जो यूजर्स को अपने सर्च बार में डिसक्रिप्टिव सर्च क्रेरी टाइप करने की सुविधा प्रदान करेगा।
  • WhatsApp पर अब iOS यूजर्स भेज सकते हैं हाई-क्वालिटी में फोटो और वीडियो, जानें कैसे?
    यह भी कहा गया है कि फीचर अभी रोलआउट होना शुरू हो रहा है और जो भी iOS यूजर WhatsApp का उपयोग करता है उसे तुरंत ऐप को अपडेट करना होगा। फीचर लेटेस्ट 23.24.73 वर्जन पर उपलब्ध है।
  • WhatsApp HD Photos : वॉट्सऐप का नया फीचर! HD क्‍वॉलिटी में शेयर करें फोटो, ऐसे करता है काम
    WhatsApp HD Photos : वॉट्सऐप पर अब आप HD क्‍वॉलिटी में फोटो शेयर कर सकेंगे। चैट ऐप्लिकेशन में ही यह फीचर मिलना शुरू हो गया है।
  • Whatsapp पर आ रहा सबसे तगड़ा फीचर! अब ‘HD क्‍वॉलिटी’ में भेज सकेंगे फोटोज
    वॉट्सऐप ने लेटेस्‍ट iOS और एंड्रॉयड बीटा वर्जनों के लिए फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
  • Google का डिजिटल वेलबीइंग विजेट बताएगा, कितना वक्‍त बिताया स्‍क्रीन पर!
    इसे अभी टेस्‍ट किया जा रहा है। यह कब तक लाइव होगा, इसकी जानकारी नहीं है।
  • Google Photos ऐप से डिलीट किए गए फोटो व वीडियो ऐसे वापस लाएं
    Google Photos में से डिलीट किए गए फोटो/वीडियो हमेशा के लिए मिटाए जाने से पहले 60 दिनों के लिए ट्रैश फ़ोल्डर में स्टोर रहते हैं।
  • ये 9 ऐप्स चुरा रहे थे आपका महत्वपूर्ण डेटा! Google ने Play Store से हटाए ऐप्स
    Google Play Store पर इन नौ मैलीशियस ऐप्स के बारे में कहा गया है कि इनमें मैलवेयर के पांच अलग-अलग प्रकार पाए गए हैं।

Photo App - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »