अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज

Snapchat ने AI Clips फीचर लॉन्च किया है, जो फोटो को 5 सेकंड के वीडियो में बदल सकता है।

अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज

Snapchat AI Clips फीचर फोटो को 5 सेकंड के वीडियो में बदलता है

ख़ास बातें
  • Snapchat AI Clips फोटो को 5 सेकंड के वीडियो में बदलता है
  • यह फीचर Lens+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
  • यूजर्स बिना टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आसानी से वीडियो बना सकते हैं
विज्ञापन

Snapchat ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया AI फीचर “AI Clips” पेश किया है, जो एक फोटो को कुछ ही सेकंड में छोटे वीडियो में बदल सकता है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Lens Studio का हिस्सा है और फिलहाल Lens+ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस अपडेट के जरिए यूजर्स बिना किसी एडवांस्ड एडिटिंग स्किल के फोटो को 5 सेकंड के वीडियो में बदल सकते हैं।

Snapchat के मुताबिक, AI Clips एक खास “closed prompt” सिस्टम पर काम करता है। इसमें यूजर्स को अलग से कोई टेक्स्ट या इंस्ट्रक्शन देने की जरूरत नहीं होती। डेवलपर पहले से ही एक क्रिएटिव फ्रेमवर्क सेट करते हैं, जिसके आधार पर यूजर सिर्फ Lens चुनकर फोटो को वीडियो में बदल सकता है।

इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी Snap या Camera Roll की फोटो को चुन सकते हैं और उसे सिनेमैटिक या अलग-अलग विजुअल स्टाइल में 5 सेकंड के वीडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह प्रोसेस काफी आसान है और वीडियो बनने के बाद उसे सीधे सेव या शेयर भी किया जा सकता है।

AI Clips का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Snapchat ऐप खोलना होगा और Lens+ सब्सक्रिप्शन एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद Lens carousel या Snapcode के जरिए AI Clip Lens सेलेक्ट करना होगा। यूजर फोटो क्लिक कर सकते हैं या गैलरी से इमेज चुन सकते हैं, जिसके बाद AI अपने आप वीडियो तैयार कर देता है।

Snapchat का कहना है कि यह फीचर पारंपरिक AI वीडियो टूल्स से अलग है, जहां आमतौर पर टेक्स्ट देकर वीडियो बनाया जाता है। AI Clips में पहले से तय क्रिएटिव सेटअप होने की वजह से यूजर्स को कम मेहनत में रिजल्ट मिल जाता है और वीडियो जल्दी तैयार हो जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »