मारूति सुजुकी की Swift की बड़ी कामयाबी, 30 लाख यूनिट्स से पार हुई सेल्स

इस वर्ष की शुरुआत में स्विफ्ट के अपडेटेड मॉडल को पेश किया गया था। नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन भी अपग्रेड किया गया है

मारूति सुजुकी की Swift की बड़ी कामयाबी, 30 लाख यूनिट्स से पार हुई सेल्स

इस वर्ष की शुरुआत में स्विफ्ट के अपडेटेड मॉडल को पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • कंपनी ने स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था
  • नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन भी अपग्रेड किया गया है
  • पिछले महीने कंपनी सेल्स दो प्रतिशत घटी है
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की Swift को कई वर्षों से कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी की इस हैचबैक ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसकी सेल्स 30 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इस वर्ष की शुरुआत में स्विफ्ट के अपडेटेड मॉडल को पेश किया गया था। नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन भी अपग्रेड किया गया है। 

कंपनी ने स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था। इसे शुरुआत से ही सफलता मिली थी। इसने कंपनी के पहले मॉडल Maruti 800 की 26.6 लाख यूनिट्स की कुल सेल्स को भी पीछे छोड़ दिया है। स्विफ्ट ने नवंबर 2013 में 10 लाख यूनिट्स की सेल्स हासिल की थी। इसके बाद नवंबर 2018 में यह 20 लाख यूनिट्स की सेल्स तक पहुंची थी। इसकी अगली 10 लाख यूनिट्स की सेल्स 6.5 वर्षों में हुई है। मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Partho Banerjee ने कहा, "स्विफ्ट ने नए मापदंड बनाए हैं और मॉडर्न टेक्नोलॉजी की पेशकश की है। देश भर में स्विफ्ट के कस्टमर्स को हम इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हैं।" 

पिछले महीने कंपनी सेल्स दो प्रतिशत घटी है। इसके पीछे उच्च बेस इफेक्ट, अधिक गर्मी और लोकसभा चुनाव प्रमुख कारण हैं। हालांकि, मारूति सुजुकी को उम्मीद है कि आगामी मॉनसून सीजन अच्छा रहने से उसकी सेल्स की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। कंपनी के पास 2.25 लाख से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर्स पेंडिंग हैं। इन पेंडिंग ऑर्डर्स में से 40,000 से अधिक हाल ही में लॉन्च की गई नई स्विफ्ट के लिए हैं। इसके अलावा लगभग 75,000 ऑर्डर्स CNG वेरिएंट्स के हैं। कंपनी की सेल्स में CNG कारों का 32 प्रतिशत से अधिक योगदान है। 

मारूति सुजुकी को ब्रेजा और आर्टिगा के CNG वेरिएंट्स के लिए काफी डिमांड मिल रही है। इनके लिए वेटिंग पीरियड चार से छह सप्ताह का है। कंपनी के एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंच गई है। इसके पास 2,500 से अधिक शहरों और कस्बों में ये आउटलेट हैं। कंपनी ने 2017 में पहला एरिना आउटलेट खोला था। इसने कस्टमर्स को अधिक प्रीमियम एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराने के लिए Nexa डीलरशिप्स भी खोली हैं। यह एरिना नेटवर्क के जरिए WagonR, Swift, Brezza, Dzire, Ertiga, Eeco, Alto K10, Celerio और S-Presso की बिक्री करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  2. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  6. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  7. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  9. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  10. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »