Oppo Pad Mini के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इसमें 8.8 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका 2882x1920 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस, 1,800 निट्स तक और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 होगा। टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिलेगा। इसमें यूनिबॉडी मेटल चेसिस मिलने की संभावना है।
OnePlus Pad 2 Pro मार्केट में अगले हफ्ते दस्तक देने वाला है जब कंपनी इसे चीन में पेश करेगी। यह चीन में Oppo स्टोर पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग में इस टैबलेट के बारे में कई मेन स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। टैबलेट दो रंगों में आएगा। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है और 12,140mAh की बैटरी दी जा सकती है।
OnePlus Pad 2 Pro जल्द ही बाजार में पेश होने वाला है। OnePlus Pad 2 Pro मॉडल नंबर OPPO OPD2409 के साथ गीकबेंच पर नजर आया है, जिसमें 8 कोर प्रोसेसर का खुलासा किया गया है जिसमें 2 कोर 4.32GHz तक जाते हैं, जबकि बाकि 6 कोर 3.53GHz पर क्लॉक किए जाते हैं। लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि टैबलेट एंड्रॉयड15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 16GB RAM दी गई है।
OnePlus Pad 2 टैबलेट को हाल ही में मॉडल नंबर OnePlus OPD2404 के साथ Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग में चिपसेट की जानकारी से पता चला है कि टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर काम करेगा।
Oppo Pad Air 2 : Oppo का नया टैबलेट Oppo Pad Air 2 अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होने जा रहा है। यह टैब ओपो की नई स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 11 के साथ लाया जाएगा।