• होम
  • Oppo Find X10 Series Specifications

Oppo Find X10 Series Specifications

Oppo Find X10 Series Specifications - ख़बरें

  • Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
    Oppo Find X10 Pro Max की Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, ऑटोफोक्स के साथ 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
    Oppo Find X10 का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 1,79,999 रुपये और Oppo Find X10 Pro Max का 2,39,999 रुपये का है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के सेलिंग प्राइसेज अलग हो सकते हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इसके साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
    हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में Oppo Find X10, Oppo Find X10 E और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि देश में इनमें से किन मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के साथ Oppo Pad Mini और Enco X4 TWS ईयरफोन्स को भी लाया जा सकता है।
  • Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
    इंटरनेशनल मार्केट में Oppo Find X10 को Glacier Blue, Mist Grey और Glow Coral कलर्स और Oppo Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Oppo Find X10 में 6.59 इंच पैनल और Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच स्क्रीन दी जाएगी।
  • Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
    ब्रिटेन में Oppo की वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के लिए प्रोडक्ट लिस्टिंग लाइव हो गई हैं। Oppo Find X10 के लिए 12 GB के RAM और 256 GB या 512 GB की स्टोरेज के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन को Glow Coral, Mist Grey और Glacier Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo Find X10 Pro Max के लिए 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट होगा।
  • Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
    Oppo Find X10 सीरीज में नया Tianma OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में N1 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल के साथ 2,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल हो सकता है। इस सीरीज में Tianma की Tiangong स्क्रीन 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में ब्लू, ग्रीन और रेड कंपोनेंट्स के लिए नए मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया जाता है और हानिकारक ब्लू लाइट को घटाया जाता है।
  • Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    Oppo Find X10 में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Oppo Find X9 से अधिक वाइड कलर गैमुट को सपोर्ट कर सकता है। Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 Lite दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज में टॉप-एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में बेजेल्स को न्यूनतम करने के लिए LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड किया जा सकता है। Oppo Find X10 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा मिल सकता है।
  • Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
    Oppo Find X10 फोन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन को चीन में SRRC सर्टिफिकेशन मिला है। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर PMW110 बताया गया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन का कहना है कि यह Oppo Find X10 ही है।
  • Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
    Oppo Find X10 Pro Max की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
  • Oppo Find X10 Pro Max में हो  सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा
    Oppo एक नए 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। यह 4×4 रिअरेंज्ड पिक्सल कलर इनफॉर्मेशन और अल्ट्रा फुल कलर कैप्चर ( UFCC) टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट कर सकता है। इससे कलर एक्युरेसी और डायनैमिक रेंज में सुधार होगा। यह इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Oppo Find X10 सीरीज में आगामी MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »