OnePlus Ace 5 Racing Edition, OnePlus Ace 5 Ultra Edition और OnePlus Buds 4 चीनी बाजार में दस्तक देने वाले हैं। OnePlus Ace 5 Racing Edition रॉक ब्लैक, व्हाइट और वाइल्डरनेस ग्रीन कलर्स में आएगा। Ace 5 Ultra Edition फैंटम ब्लैक, ब्रीज ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर्स में आएगा। OnePlus Buds 4 TWS ईयरबड्स में नॉयज रिडक्शन, अपीरियंस, साउंड क्वालिटी और सबकुछ फ्लैगशिप है।
OnePlus ने अपने नए ईयरबड्स Buds Ace 2 को लॉन्च कर दिया है। इनमें 12.4mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने इनमें BassWave 2.0 तकनीक इस्तेमाल की है। इनमें 10 लेवल बेस मैनेजमेंट सपोर्ट है। ईयरबड्स में AI सपोर्टेड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर भी है। इनमें 43 घंटे तक का बैटरी बैकअप कंपनी ने बताया है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए ये IP55 रेटेड हैं।
OnePlus Buds Ace 2 कंपनी के अगले ईयरबड्स होंगे जो OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन सीरीज के साथ 26 दिसंबर को लॉन्च होने वाले हैं। इनमें लंबी बैटरी लाइफ होने का दावा ब्रांड ने किया है। इनमें फ्रेश राउंड डिजाइन कंपनी ने दिया है जो पुराने मॉडल से इन्हें लुक में अलग बनाता है। कंपनी इनमें पुराने मॉडल से ज्यादा फास्ट चार्जिंग देगी और साथ डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर भी होगा।
OnePlus Buds Ace 2 और नए OnePlus Pad के लिए चीन में रिजर्वेशन शुरू हुआ है। OnePlus Pad Go 2 में 2.8K रेजॉल्यूशन के साथ 11.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 8350 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इस टैबलेट में 9,520mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।