सिंगल चार्ज में 43 घंटे चलने वाले OnePlus Buds Ace 2 ईयरबड्स लॉन्च, जानें सबकुछ

डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए Buds Ace 2 को IP55 रेट किया गया है।

सिंगल चार्ज में 43 घंटे चलने वाले OnePlus Buds Ace 2 ईयरबड्स लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Buds Ace 2 में 12.4mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • इनमें 43 घंटे तक का बैटरी बैकअप कंपनी ने बताया है।
  • ईयरबड्स में AI सपोर्टेड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर भी है।
  • कंपनी ने इनमें BassWave 2.0 तकनीक इस्तेमाल की है।
विज्ञापन
OnePlus ने अपने नए ईयरबड्स Buds Ace 2 को लॉन्च कर दिया है। इनमें 12.4mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। कंपनी ने इनमें BassWave 2.0 तकनीक इस्तेमाल की है। इनमें 10 लेवल बेस मैनेजमेंट सपोर्ट है। साथ ही 3D स्पेशिएल ऑडियो सिस्टम भी सपोर्टेड है जो गेमिंग और मूवी के दौरान सराउंड साउंड अनुभव दे सकता है। ईयरबड्स में AI सपोर्टेड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर भी है। इनमें 43 घंटे तक का बैटरी बैकअप कंपनी ने बताया है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए ये IP55 रेटेड हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

OnePlus Buds Ace 2 price

Buds Ace 2 की कीमत 169 युआन (लगभग 2000 रुपये) है लेकिन फिलहाल ये 159 युआन (लगभग 1800 रुपये) के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदे जा सकते हैं। ईयरबड्स को कंपनी ने Submarine Black और Shadow Green कलर्स में लॉन्च किया है। 
 

OnePlus Buds Ace 2 Specifications

OnePlus Buds Ace 2 में 12.4mm के डाइनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। ये वजन में काफी हल्के हैं और प्रत्येक ईयरबड केवल 4.2 ग्राम वजन का है। कहा गया है कि ये स्लीक ईयरबड्स फिंगरप्रिंट रसिस्टेंट फिनिश के साथ आते हैं। इनमें वियर और स्क्रैच रसिस्टेंस भी बताया गया है। कंपनी ने इनमें BassWave 2.0 तकनीक इस्तेमाल की है। जिसकी मदद से ये बेस टोन को एन्हांस कर देते हैं और ज्यादा इमर्सिव साउंड अनुभव देते हैं। इनमें 10 लेवल बेस मैनेजमेंट सपोर्ट है। साथ ही 3D स्पेशिएल ऑडियो सिस्टम भी सपोर्टेड है जो गेमिंग और मूवी के दौरान सराउंड साउंड अनुभव दे सकता है। 

Buds Ace 2 में AI सपोर्टेड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर भी है। इसके अलावा इनमें डुअल माइक्रोफोन, और एम्बियंट ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर म्यूजिक का आनंद लेते हुए आसपास की आवाजों के लिए भी जागरूक रह सकता है। 

बैटरी की बात करें तो इनमें कंपनी ने चार्जिंग केस समेत 43 घंटे तक बैटरी बैकअप होने का दावा किया है। बशर्तें कि नॉइज कैंसिलेशन फीचर एक्टिव न हो। क्विक चार्ज फीचर के तहत ये 10 मिनट के चार्ज में 11 घंटे तक चल सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। इनमें 47ms तक अल्ट्रा लो-लेटेंसी दी गई है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए ये IP55 रेटेड हैं।  

ईयरबड्स में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी दी गई है। कस्टमाइज कंट्रोल के लिए HeyMelody ऐप सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। इसके अलावा ईयरबड्स में TÜV Rheinland सर्टीफिकेशन है जो इन्हें टिकाऊ बनाता है। दावा है कि ये 55°C टेम्परेचर पर भी टेस्ट किए गए हैं। इनमें लिड ओपनिंग के लिए 20 हजार साइकल का टेस्ट किया गया है। इयरबड्स को 1.8 मीटर ड्रॉप टेस्ट से भी गुजारा गया है। इन सभी सर्टीफिकेशंस के साथ इन्हें लंबे समय तक टिकाऊ रहने वाले बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »