OnePlus के अपकमिंग फोन के कैमरा से ली गई फोटोज ऐसी दिखती हैं, कंपनी ने शेयर किए 50MP वाले सैंपल
OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट नजदीक है और कंपनी लगातार इसके कैमरा फीचर्स को टीज कर रही है। नया मॉडल Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा और ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R नाम से आ सकता है। लॉन्च से पहले OnePlus ने Weibo पर कुछ नए कैमरा सैंपल साझा किए हैं, जिनमें 50MP मेन सेंसर, फिल्म-स्टाइल कलर मोड और मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी को हाइलाइट किया गया है। कंपनी का कहना है कि कैमरा सॉफ्ट लाइटिंग और नैचुरल स्किन टोन के साथ पोर्ट्रेट क्वालिटी को बेहतर करता है, जबकि shadowless capture तेजी से मूव होने वाले सब्जेक्ट्स को साफ तरीके से कैप्चर करने में मदद करता है।