• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 5 के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, 16GB रैम, 6415mAh बैटरी जैसे इन धांसू फीचर्स से होगा लैस!

OnePlus Ace 5 के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, 16GB रैम, 6415mAh बैटरी जैसे इन धांसू फीचर्स से होगा लैस!

फोन में 50+8+2MP का रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

OnePlus Ace 5 के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, 16GB रैम, 6415mAh बैटरी जैसे इन धांसू फीचर्स से होगा लैस!

OnePlus Ace 5 सीरीज कंपनी दिसंबर में ही लॉन्च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन का डिजाइन प्रीमियम लुक में आ सकता है।
  • 6,415mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा।
  • फोन में 50+8+2MP कैमरा सेटअप मिल सकता है।
विज्ञापन
OnePlus की अपकमिंग OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन सीरीज इस वक्त लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है। कंपनी इस सीरीज में दो मॉडल्स पेश करने वाली है जिनमें कथित Ace 5 और Ace 5 Pro को शामिल किया जा सकता है। Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 आने की संभावना है जबकि Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। यानी कि दोनों ही मॉडल्स में क्वालकॉम के दमदार चिपसेट देखने को मिलेंगे। अब लॉन्च से पहले बेस मॉडल OnePlus Ace 5 के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। 

OnePlus Ace 5 के लॉन्च के लिए अगर आपको भी इंतजार है तो इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर फोन के फुल स्पेसिफिकेशन एक पोस्ट के माध्यम से शेयर किए हैं। 
 

Design

टिप्स्टर के अनुसार, फोन का डिजाइन बेहद खास होगा और यह प्रीमियम लुक में आ सकता है। इसमें क्रिस्टल शील्ड ग्लास का इस्तेमाल कंपनी करेगी। मिडल में मेटल फ्रेम होगा और ग्रीन कलर की सिरेमिक बॉडी होगी। इसके अलावा फोन में अलर्ट स्लाइडर का सपोर्ट भी दिया गया है।
 

Display

OnePlus Ace 5 में 6.78 इंच का BOE X2 8T LTPO डिस्प्ले होगा। इसमें फ्लैट डिजाइन होगा और बेजल्स बेहद पतले होने वाले हैं। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। 
 

Processor, Battery

Ace 5 फोन में क्वालकॉम का दमदार Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा जिसे 3.3GHz पर क्लॉक किया गया है। फोन में 6,415mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग फीचर भी यहां दिया जा सकता है। 
 

Camera

कैमरा के बारे में हलिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि रियर में फोन के अंदर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन 16MP सेंसर से लैस होकर आ सकता है। इसमें ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा जो कि Android 15 पर आधारित होगा। फोन का टॉप वेरिएंट 16GB रैम, और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »