50MP के 2 कैमरों से दम दिखाएंगे OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro! लॉन्‍च डेट भी आई सामने

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro की कैमरा डिटेल्‍स लीक।

50MP के 2 कैमरों से दम दिखाएंगे OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro! लॉन्‍च डेट भी आई सामने

भारत में ये फोन किस नाम से आएंगे, अभी कन्‍फर्म नहीं है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्‍मार्टफोन्‍स का लॉन्‍च जल्‍द
  • इस साल दिसंबर तक हो सकते हैं पेश
  • 50 एमपी का मेन और एक पेरिस्‍कोप कैमरा मिलने की उम्‍मीद
विज्ञापन
इस साल की आखिरी त‍िमाही में तमाम बड़े ब्रैंड्स अपने नए और प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने वाले हैं। OnePlus की OnePlus 13 सीरीज को पहले चीन और फ‍िर ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 13 सीरीज के बाद कंपनी OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro को लॉन्‍च कर सकती है। इनका फोकस परफॉर्मेंस पर होगा। एक नए लीक में Ace 5 और Ace 5 Pro के परफॉर्मेंस पर तो नहीं, लेकिन कैमरा को लेकर जानकारी सामने आई है। 

चीनी टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर बताया था कि 
OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 और 8 जेन 4 प्रोसेसर दिए जा सकते हैं। उनका दावा था कि OnePlus Ace 5 सीरीज में 1.5K रेजॉलूशन वाला फ्लैट BOE X2 OLED डिस्‍प्‍ले होगा। 

जानकारी के अनुसार, अपकमिंग वनप्‍लस ऐस 5 में 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX9 कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। उसके साथ 50 मेगापिक्‍सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। अगर ऐसा हुआ जूम क्षमता के मामले में ये फोन अव्‍वल दर्जे के हो सकते हैं। 

गिजमोचाइना के अनुसार, वनप्‍लस ऐस 5 और ऐस 5 प्रो में 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। कहा जाता है कि इन फोन्‍स का मुकाबला रेडमी की K80 सीरीज से होगा। डिजिटल चैट स्‍टेशन का दावा है कि Ace 5 सीरीज को दिसंबर में लॉन्‍च किया जाएगा। बहुत हुआ तो ये जनवरी में आ सकते हैं। 

कंपनी की ऐस सीरीज को ग्‍लोबल मार्केट्स में बदले हुए मॉडल नेम के साथ लाया जाता रहा है। भारत में ये फोन किस नाम से आएंगे, अभी कन्‍फर्म नहीं है। भारत में कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 12 मौजूद है। वह वनप्‍लस ओपन को भी ला चुकी है। दिवाली और उससे पहले इन फोन्‍स में डिस्‍काउंट पेश किए जाने की तैयारी हो रही है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »