OnePlus लॉन्च करेगी कॉम्पेक्ट फोन Ace 5 Mini, होगा 50MP Sony कैमरा!

वनप्लस का यह अपकमिंग फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आ सकता है।

OnePlus लॉन्च करेगी कॉम्पेक्ट फोन Ace 5 Mini, होगा 50MP Sony कैमरा!

OnePlus Ace 5 सीरीज कंपनी इसी महीने लॉन्च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.3 इंच का कस्टम फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है।
  • इसमें कंपनी 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दे सकती है।
  • फोन में पेरिस्कोप लेंस नहीं होने की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन
OnePlus Ace 5 सीरीज में कंपनी एक नया मॉडल लॉन्च कर सकती है। कथित तौर पर यह OnePlus Ace 5 Mini हो सकता है जो कि सीरीज का एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन होगा। इस डिवाइस को लेकर लगातार डिटेल्स ऑनलाइन सामने आ रहे हैं। अब एक जाने माने टिप्स्टर इस डिवाइस को लेकर कुछ और खुलासे किए हैं जिससे इशारा मिलता है कि यह Ace 5 सीरीज का ही मॉडल हो सकता है। आइए डिटेल में जानते हैं इस नए फोन के बारे में। 

OnePlus Ace 5 Mini नाम से OnePlus एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। अब चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर पोस्ट के माध्यम से इस फोन के बारे में काफी कुछ बताया है। टिप्स्टर के मुताबिक फोन में 6.3 इंच का कस्टम फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसमें कंपनी 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट दे सकती है। इसका कैमरा हॉरिजॉन्टल पोजीशन में दिया जा सकता है जो कि Google की Pixel सीरीज को फॉलो करता हुआ दिख सकता है। 

फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 सेंसर होगा। फोन में पेरिस्कोप लेंस नदारद हो सकता है। वनप्लस का यह अपकमिंग फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आ सकता है। टिप्स्टर का दावा है कि फोन का प्रोटोटाइप टेस्ट किया जा रहा है जिसमें शॉर्ट फोकस फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फोन Xiaomi के इसी तरह के स्मार्टफोन्स से मुकाबला करने के लिए मार्केट में उतारा जा सकता है। 

डिजिटल चैट स्टेशन ने इससे पहले इस कॉम्पेक्ट फोन के बारे में कहा था  कि डिवाइस अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है। यानी 2025 में अप्रैल के करीब इसे कंपनी पेश कर सकती है। कंपनी की ओर से अभी तक OnePlus Ace 5 Mini को लेकर किसी तरह की घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है। यह जानकारी टिप्स्टर के अनुमान पर ही आधारित है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि ब्रैंड की ओर से एक कॉम्पेक्ट मोबाइल डिवाइस पर काम किया जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »