iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

iQOO ने बाजार में iQOO Neo 11 Ultra लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Pova 8 Pro 5G और OnePlus Nord 6 से हो रही है।

iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Photo Credit: iQOO/Pova/OnePlus

iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6

ख़ास बातें
  • iQOO Neo 11 Ultra में 6.83 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले आती है।
  • iQOO Neo 11 Ultra में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500M चिपसेट है।
  • iQOO Neo 11 Ultra में 9,100mAh की बैटरी से लैस है।
विज्ञापन

iQOO ने बाजार में iQOO Neo 11 Ultra लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Pova 8 Pro 5G और OnePlus Nord 6 से हो रही है। iQOO Neo 11 Ultra में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500M चिपसेट मिलता है। Pova 8 Pro 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट 5G चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको iQOO Neo 11 Ultra, Pova 8 Pro 5G और OnePlus Nord 6 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6

कीमत और स्टोरेज

iQOO Neo 11 Ultra के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,699 (लगभग 52,000), 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  CNY 4,099 (लगभग ₹58,000), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग ₹61,000) और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग ₹66,000) है। जबकि Pova 8 Pro 5G की कीमत ₹49,999 है। वहीं OnePlus Nord 6 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹46,999 और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹52,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

iQOO Neo 11 Ultra में 6.83 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3200 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 94.88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 144Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच की HyperLux AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2644x1208 पिक्सल, 144Hzरिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iQOO Neo 11 Ultra एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। जबकि Pova 8 Pro 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर काम करता है। वहीं OnePlus Nord 6 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है।

प्रोसेसर

iQOO Neo 11 Ultra में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500M चिपसेट मिलता है। जबकि Pova 8 Pro 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस है।

कैमरा सेटअप

iQOO Neo 11 Ultra के रियर में f/1.88 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 20x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। जबकि Pova 8 Pro 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 के रियर में OIS, EIS और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है।

फ्रंट कैमरा

iQOO Neo 11 Ultra में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Pova 8 Pro 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

iQOO Neo 11 Ultra में 9,100mAh की बैटरी आती है जो कि 100W वायर्ड चार्जिंग और ओटीजी रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Pova 8 Pro 5G में 6500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

iQOO Neo 11 Ultra में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ओटीजी, जीपीएस और A-जीपीएस शामिल है। जबकि Pova 8 Pro 5G में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी, ग्लोनास, Beidou, Galileo और एनएफसी शामिल है। वहीं OnePlus Nord 6 में 5जी, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »