OnePlus Ace 5 के लॉन्च के लिए अगर आपको भी इंतजार है तो इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन का डिजाइन प्रीमियम लुक में आ सकता है। इसमें क्रिस्टल शील्ड ग्लास होगा। फोन में 6.78 इंच का BOE X2 8T LTPO डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 6,415mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। फोन में 50+8+2MP कैमरा सेटअप मिल सकता है।
OnePlus जल्द ही OnePlus 13 को लॉन्च करने वाला है। OnePlus 13 की कीमत को OnePlus 12 की तुलना में करीब 6 हजार रुपये ज्यादा बताया जा रहा है, जिसकी वजह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 6.82 इंच की BOE X2 8T LTPO डिस्प्ले होगी। OnePlus 13 की सेकेंड जनरेशन की 2K ओरिएंटल स्क्रीन या बीओई एक्स2 डिस्प्ले को दुनिया का पहला डिस्प्लेमेट ए++ सर्टिफिकेशन मिला है और इसने दमदार 21 डिस्प्ले रिकॉर्ड स्थापित किया है।
OnePlus 13 के इस महीने चीन में लॉन्च होने की पुष्टि हो गई है। OnePlus स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक किए जा चुके हैं। अब दावा किया गया है कि OnePlus 13 में BOE X2 ओरिएंटल स्क्रीन शामिल होगी, जो कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स से लैस होगी। इसमें 2K+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 8T LTPO डिस्प्ले मिलने का दावा किया गया है।
OnePlus के प्रेसिडेंट लुईस ली ने वीबो पोस्ट में स्मार्टफोन के रिलीज शेड्यूल का संकेत दिया है। इसके अलावा PJZ110 मॉडल नंबर वाले वनप्लस 13 को 3C सर्टिफिकेशन मिला है। OnePlus 13 में क्वाड माइक्रो कर्व्ड डिजाइन के साथ 6.8 इंच की OLED 8T LTPO BOE X2 डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 2K रेजोल्यूशन होगा। वनप्लस 13 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल LYT-808 कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
अपकमिंग OnePlus हैंडसेट Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 SoC पर चलेगा। टिपस्टर का यह भी दावा है कि फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 8T LTPO कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी।
पहले माना जा रहा था कि इसे OnePlus 8T के साथ OnePlus Watch को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिर कहा गया कि यह वॉच OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 के साथ दस्तक देगी, लेकिन इस बार भी फैन्स को मायूस होना पड़ा।
हाल ही में OnePlus 8T के रेंडर्स के साथ स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे, जिसके अनुसार, फोन में 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा।