वनप्लस ने आधिकारिक घोषणा की है कि कंपनी 15 नवंबर को दोपहर एक बजे स्नैपड्रैगन 821 से लैस नया प्रोडक्ट पेश करेगी। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज पर होगी।
क्वालकॉम ने पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 3टी वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। खबर है कि वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 के नए वेरिएंट पर काम करही है और इसमें क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर होने की चर्चा भी है।
वनप्लस इस साल दिसंबर में वनप्लस 3 का अपग्रेडेड वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। इस अपग्रेडेड वेरिएंट में एक नया प्रोसेसर होगा और यह लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न पर चलेगा। अब, एक नए लीक में इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हुआ है।
खबर है कि वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। वनप्लस 3 को जून में लॉन्च किया गया था। अब खबर है कि कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट वनप्लस 3टी को लॉन्च कर सकती है।