वनप्लस 3टी स्मार्टफोन 15 नवंबर को होगा लॉन्च

वनप्लस 3टी स्मार्टफोन 15 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • वनप्लस अपना नया स्मार्टफोन 15 नवंबर को लॉन्च करेगी
  • कंपनी वनप्लस 3 के कथित वेरिएंट वनप्लस 3टी को लॉन्च कर सकती है
  • इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से खबर है कि वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 के नए वेरिएंट पर काम कर रही है। इस फोन के 14 नवंबर को लॉन्च होने की खबर थी। इसके बाद क्वालकॉम ने खुलासा किया था कि वनप्लस जल्द ही स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाला एक डिवाइस जल्द लॉन्च करेगी। अब वनप्लस ने आधिकारिक घोषणा की है कि कंपनी 15 नवंबर को दोपहर एक बजे स्नैपड्रैगन 821 से लैस नया प्रोडक्ट पेश करेगी। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के फेसबुक पेज पर होगी।

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट तौर पर नहीं बताया कि कंपनी वनप्लस 3टी नाम का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश करेगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टीज़र वीडियो जारी कर इस बारे में संकेत जरूर दिए। इस वीडियो में 'T' लोगो के अलावा नए वेरिएंट में 821 चिपसेट होने की पुष्टि भी होती है। यह चिपसेट 2.35 गीगाहर्ट्ज़ पर चलेगा। इससे पहले क्वालकॉम ने भी ट्वीट किया था कि वनप्लस के अगले स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा।

वनप्लस 3टी को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। प्रोसेसर अपग्रेड के अलावा नए वेरिएंट में लेटेस्ट सोनी आईएमएक्स398 सेंसर होगा। इसके अलावा इस फोन के एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलने की भी उम्मीद है। इस फोन में ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।

उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 821 के साथ 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन को 64 जीबी और 128 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस 3टी में 3300 एमएएच की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन की कीमत 479 डॉलर (करीब 32,100 रुपये) हो सकती है। भारत में 27,999 रुपये में लॉन्च हु वनप्लस 3 की कीमत से यह करीब 80 डॉलर ज्यादा है।

इसके अलावा, नए वेरिएंट के बारे में सभी जानकारी 15 नवंबर को होने वाले इवेंट में मिलेगी। इस इवेंट में कंपनी द्वारा वनप्लस 3टी स्मार्टफोन लॉन्च होने की खबरें हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »