वनप्लस 3टी में होगा स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, क्वालकॉम ने किया खुलासा

वनप्लस 3टी में होगा स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर, क्वालकॉम ने किया खुलासा
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को 14 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • क्वालकॉम के मुताबिक वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर ही होगा
  • वनप्लस 3टी में सोनीआईएमएक्स398 सेंसर हो सकता है
विज्ञापन
क्वालकॉम ने पुष्टि कर दी है कि वनप्लस 3टी वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। खबर है कि वनप्लस अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 के नए वेरिएंट पर काम करही है और इसमें क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर होने की चर्चा भी है।

अब, क्वालकॉम ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि वनप्लस के दूसरे स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। हालांकि चिप बनाने वाली कंपनी ने साफ तौर पर यह नहीं बताया कि यह प्रोसेसर कथित वनप्लस 3टी स्मार्टफोन में होगा। ट्वीट के मुताबिक 'जिस डिवाइस पर काम चल रहा है' उसमें स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा। वनप्लस 4 के लॉन्च में अभी कई महीने बाकी हैं और इसके बारे में अगले साल मध्य तक पता चलेगा कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर होगा या नहीं।

बहरहाल, क्वालकॉम ने पुष्टि कर दी है कि एक नए वनप्लस स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को क्रिसमस के आसपास दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन हाल ही में आईं कुछ ख़बरों में इस फोन के 14 नवंबर को लॉन्च होने की भी ख़बरें हैं।

वनप्लस 3टी की कीमत 479 डॉलर (करीब 32,100 रुपये) होने की उम्मीद है। जोकि वनप्लस 3 की भारत में कीमक 27,999 रुपये से 80 डॉलर ज्यादा है। इस फोन के लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में एक ऑप्टिक एमोलोड डिसप्ले हो सकता है। वनप्लस 3टी का डिज़ाइन भी वनप्लस 3 जैसा ही होने की उम्मीद है। इसके अलावा यह डैश चार्जिंग से भी लैस हो सकता है।

इससे पहले आई खबरों में पता चला था कि इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी, 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। वनप्लस 3टी को 64 व 129 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी द्वारा इस फोन में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर का रियर कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस 3 मं 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स298 सेंसर दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »