iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप

इस स्मार्टफोन को iQOO Z11x के साथ चीन में 26 मार्च को लॉन्च किया जागा। इसके लिए इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। । iQOO Z11 में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट और एक LED फ्लैश है

iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप

Photo Credit: iQOO

इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की Blue Ocean बैटरी होगी

ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की Blue Ocean बैटरी होगी
  • चीन में इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11x को भी पेश किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया हैंडसेट इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Z11 के डिस्प्ले और प्रोसेसर सहित प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। चीन में इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Z11x को भी पेश किया जाएगा। iQOO Z11 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। 

iQOO ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि iQOO Z11 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जाएगा। इसके साथ कंपनी का नेक्स्ट-जेनरेशन गेमिंग इंजन भी होगा। इससे iQOO Z11 के परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी हो सकती है। Vivo के इस सब-ब्रांड ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 26,25,016 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। iQOO Z11 में 6.76 इंच LCD टचस्क्रीन 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगी। इसकी स्क्रीन को लो-ब्लू लाइट और आई-प्रोटेक्शन के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। 

इस स्मार्टफोन को चीन में 26 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO Z11 में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट और एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की Blue Ocean बैटरी दी जाएगी। iQOO Z11 का प्राइस CNY 2,000 (लगभग 27,200 रुपये) से CNY 3,000 (लगभग 40,800 रुपये) का होगा। हाल ही में बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO Z11 की मॉडल नंबर - V2551A के साथ लिस्टिंग हुई है। यह चीन में लॉन्च किए जाने वाला iQOO Z11 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को Geekbench पर सिंगल-कोर बेंचमार्किंग टेस्ट मे 1,717 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,796 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। 

भारत में हाल ही में iQOO Z11x को लॉन्च किया गया है। चीन में पेश किए जाने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस भारत में लॉन्च किए गए मॉडल के समान हो सकते हैं। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6,76 इंच (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11x 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/2.45 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी 44 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 



 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »