देश का सबसे बड़ा ड्रोन महोत्‍सव कल से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

इस मौके पर पीएम, किसान ड्रोन पायलटों के साथ बातचीत करेंगे और ड्रोन्‍स के परिचालन को देखेंगे।

देश का सबसे बड़ा ड्रोन महोत्‍सव कल से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

हाल ही में एविएशन मिनिस्‍टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान में कहा था कि आने वाले वर्षों में भारत को लगभग एक लाख ड्रोन पायलटों की जरूरत होगी।

ख़ास बातें
  • इस दौरान पीएम किसान ड्रोन पायलटों के साथ बातचीत करेंगे
  • वह ड्रोन्‍स के प्रदर्शन के साक्षी भी बनेंगे
  • 1,600 से ज्‍यादा डेलिगेट्स इस आयोजन में हिस्‍सा लेंगे
विज्ञापन
नई दिल्‍ली स्थित प्रगति मैदान में 27 और 28 मई को देश का सबसे बड़ा ड्रोन महोत्‍सव आयोजित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इस उत्सव का उद्घाटन करेंगे। वह किसान ड्रोन पायलटों के साथ बातचीत करेंगे और ड्रोन्‍स के प्रदर्शन के साक्षी भी बनेंगे। ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022' दो दिन का कार्यक्रम है, जो शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा है कि पीएम मोदी 27 मई को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव- ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि पीएम, किसान ड्रोन पायलटों के साथ बातचीत करेंगे और ड्रोन्‍स के परिचालन को देखेंगे। 

इस फेस्टिवल में सरकारी अधिकारी, विदेशी राजनयिक, सशस्त्र बल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, प्राइवेट कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप समेत 1,600 से ज्‍यादा डेलिगेट्स हिस्‍सा लेंगे। इस एग्‍जीबिशन में 70 से ज्‍यादा एग्‍जीबिटर्स, ड्रोन के इस्‍तेमाल के बारे में बताएंगे।

महोत्सव में ड्रोन पायलट प्रमाण पत्र, उत्पाद लॉन्च, पैनल चर्चा, उड़ान प्रदर्शन, मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप का प्रदर्शन, आदि का एक आभासी पुरस्कार भी देखा जाएगा। महोत्सव में डिजिटल तरीके से ड्रोन पायलट सर्टिफ‍िकेट बांटे जाएंगे, प्रोडक्‍ट्स का उद्घाटन होगा, पैनल चर्चाएं होंगी, परिचालन दिखाए जाएंगे और मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी का प्रोटोटाइप दिखाया जाएगा। 

हाल ही में एविएशन मिनिस्‍टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बयान में कहा था कि आने वाले वर्षों में भारत को लगभग एक लाख ड्रोन पायलटों की जरूरत होगी। सिंधिया ने कहा था कि इस सेक्‍टर में स्वदेशी मांग पैदा करना जरूरी है। इसके लिए केंद्र सरकार के 12 मंत्रालय काम कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया था कि 12वीं पास होकर ड्रोन पायलट को ट्रेनिंग ली जा सकती है। इसके लिए किसी कॉलेज डिग्री की जरूरत नहीं है। दो-तीन महीने की ट्रेनिंग के साथ व्यक्ति को लगभग 30,000 रुपये प्रति माह सैलरी पर ड्रोन पायलट के रूप में नौकरी मिल सकती है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमें करीब एक लाख ड्रोन पायलटों की जरूरत है, इसलिए यह अवसर जबरदस्त है। सिंधिया ने पिछले साल कहा था कि इंडियन ड्रोन इंडस्‍ट्री का कारोबार साल 2026 तक कुल 15,000 करोड़ रुपये का होगा।

गौरतलब है कि देश में ड्रोन का इम्पोर्ट केंद्र सरकार ने बैन कर दिया है। सरकार देश में ड्रोन की लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना चाहती है और इसी वजह से यह फैसला किया गया है। हालांकि, ड्रोन के इम्पोर्ट के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D), डिफेंस और सिक्योरिटी के उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इम्पोर्ट किया जा सकेगा लेकिन इसके लिए जरूरी क्लीयरेंस लेनी होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »