• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Delhi Murder Case : प्रेमिका के 35 टुकड़े करने वाले शख्‍स ने इस TV सीरीज को देखकर उठाया कदम!

Delhi Murder Case : प्रेमिका के 35 टुकड़े करने वाले शख्‍स ने इस TV सीरीज को देखकर उठाया कदम!

Delhi Murder Case : डेक्स्टर (Dexter) एक पॉपुलर अमेरिकी क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है। इसके 8 सीजन आ चुके हैं, जिनमें 96 ऐपिसोड्स हैं।

Delhi Murder Case : प्रेमिका के 35 टुकड़े करने वाले शख्‍स ने इस TV सीरीज को देखकर उठाया कदम!

Delhi Murder Case : पुलिस के लिए फॉरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करने वाला डेक्‍स्‍टर रात में सीरियल किलर बन जाता है।

ख़ास बातें
  • डेक्स्टर (Dexter) एक पॉपुलर अमेरिकी क्राइम ड्रामा शो है
  • आरोपी आफताब ने इसे और कई अन्‍य फ‍िल्‍में देखी थीं
  • प्रेमिका की लाश को 35 टुकड़ों में काटकर फ्र‍िज में रख दिया था
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्‍ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक लिव इन पार्टनर ने अपनी 26 साल की प्रेमिका की बेरहमी से हत्‍या कर दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरोपी का नाम आफताब है। उसने अपनी ‘प्रेमिका' श्रद्धा के शव को आरी से काट डाला। शव को ठिकाने लगाने के लिए फ्र‍िज खरीदा। बॉडी के 35 टुकड़ों को उसमें रखा और करीब 18 दिनों तक सिलसिलेवार तरीके से उन्‍हें ठिकाने लगा दिया। 6 महीने पहले हुई इस वारदात का खुलासा अब हुआ है। आरोपी ने बताया है कि वारदात से पहले उसने कई क्राइम फ‍िल्‍में और शोज देखे थे। इनमें साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो डेक्स्टर (Dexter) भी शामिल है।      

डेक्स्टर (Dexter) एक पॉपुलर अमेरिकी क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है। इसके 8 सीजन आ चुके हैं, जिनमें 96 ऐपिसोड्स हैं। साल 2006 से 2013 के बीच आए इस शो की कहानी ‘डेक्स्टर मॉर्गन' नाम के शख्‍स के इर्द-गिर्द बुनी गई है। पुलिस के लिए फॉरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करने वाला डेक्‍स्‍टर रात में सीरियल किलर बन जाता है। वह उन लोगों को मौत के घाट उतारता है, जो अपराधी हैं, लेकिन कानून के चंगुल से बच निकले। ऐसे लोगों को डेक्‍स्‍टर के हाथों सजा दी जाती है। 

अप्रैल 2013 में इसका 8वां सीजन आया था, जिसे आखिरी सीजन बताया गया था। सीजन 8 इस शो का सबसे ज्‍यादा देखा जाना वाला सीजन था। इसने कुल 30 लाख से ज्‍यादा दर्शक जुटाए थे। हालांकि अक्टूबर 2020 में ऐलान हुआ कि डेक्सटर की 10 ऐपिसोड की लिमिटेड सीरीज आएगी। जैसा कहा गया था, वैसा ही हुआ 7 नवंबर 2021 को इसके ऐपिसोड रिलीज हुए जो  9 जनवरी 2022 तक चले। 

बहरहाल, बात करें मृतका श्रद्धा की, तो वह 26 साल की थीं। मुंबई की रहने वालीं श्रद्धा एक मल्‍टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थीं। आफताब और श्रद्धा दोनों ही कॉल सेंटर में काम करते थे। पहली मुलाकात वहीं हुई। यह साल 2019 की बात है। परिवारों को उनका रिश्‍ता मंजूर नहीं था। रिश्‍ते में कोई अड़चन नहीं आए, इस वजह से श्रद्धा, आफताब के साथ दिल्‍ली आ गईं। दोनों महरौली के एक फ्लैट में रह रहे थे। 

हालांकि श्रद्धा की खबर उनके परिवारवालों को मिलती रहती थी। जब जानकारी मिलनी बंद हो गई, तो श्रद्धा के पिता दिल्‍ली पहुंचे। पुलिस में शिकायत दी। जांच शुरू हुई। आरोपी से पूछताछ के बाद पूरे हत्‍याकांड का खुलासा हो गया। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »