• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फ्यूचर रिटेल की दिल्‍ली हाई कोर्ट से मांग, सिंगापुर में चल रही कार्यवाही को अवैध घोषित करें

फ्यूचर रिटेल की दिल्‍ली हाई कोर्ट से मांग, सिंगापुर में चल रही कार्यवाही को अवैध घोषित करें

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने 2019 की डील को यह कहते हुए सस्‍पेंड कर दिया था कि एमेजॉन ने अप्रूवल्‍स की मांग के दौरान जानकारी को दबा दिया।

फ्यूचर रिटेल की दिल्‍ली हाई कोर्ट से मांग, सिंगापुर में चल रही कार्यवाही को अवैध घोषित करें

साल 2019 में फ्यूचर रिटेल में एमेजॉन ने 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,485 करोड़ रुपये) का निवेश किया था।

ख़ास बातें
  • फ्यूचर रिटेल का तर्क है कि भारत में इस डील का कानूनी अस्तित्व नहीं है
  • भारत की एंटीट्रस्ट एजेंसी फ्यूचर और एमेजॉन की डील सस्‍पेंड कर चुकी है
  • इसी फैसले का हवाला देते हुए फ्यूचर इस डील को अवैध बता रही है
विज्ञापन
फ्यूचर रिटेल (Future Retail) और एमेजॉन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में एक नया अपडेट है। फ्यूचर रिटेल ने Amazon.com के साथ सिंगापुर में मध्यस्थता की कार्यवाही को अवैध घोषित करने का अनुरोध दिल्‍ली हाई कोर्ट से किया है। रॉयटर्स के मुताबिक, फ्यूचर रिटेल की ओर से तर्क दिया गया है‍ कि भारत की एंटीट्रस्ट एजेंसी ने Amazon द्वारा फ्यूचर पर अधिकारों का दावा करने वाली साल 2019 की डील को सस्‍पेंड कर दिया था। भारत में इसका "कोई कानूनी अस्तित्व" नहीं है। 

एमेजॉन ने डील की शर्तों का इस्‍तेमाल करते हुए फ्यूचर ग्रुप पर कॉन्‍ट्रैक्‍ट के उल्‍लंघन का आरोप लगाया है। एमेजॉन अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी रिलायंस को फ्यूचर को खरीदने से रोकना चाहती है। साल 2019 में फ्यूचर रिटेल में एमेजॉन ने 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,485 करोड़ रुपये) का निवेश किया था। वहीं, रिलायंस और फ्यूचर के बीच $3.4 बिलियन (लगभग 25,640 करोड़ रुपये) में फ्यूचर रिटेल को खरीदने पर बात बनी है। एमेजॉन इस डील के खिलाफ है।  

इस मामले में अहम मोड़ हाल के दिनों में आया, जब देश की एंटीट्रस्ट एजेंसी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) ने 2019 की डील को यह कहते हुए सस्‍पेंड कर दिया कि एमेजॉन ने अप्रूवल्‍स की मांग के दौरान जानकारी को दबा दिया।

लंबे समय से चल रहे इस विवाद की सुनवाई सिंगापुर मध्यस्थता पैनल द्वारा की जा रही है, लेकिन दोनों ही पक्ष पैनल द्वारा लिए गए कुछ फैसलों को लागू करने या रद्द करने के लिए भारतीय अदालतों में भी मुकदमे लड़ रहे हैं।

अब दिल्‍ली हाई कोर्ट में अपनी लेटेस्‍ट फाइलिंग में फ्यूचर रिटेल ने तर्क दिया है कि 2019 की डील अब सस्‍पेंड हो चुकी है। भारत में इसका "कोई कानूनी अस्तित्व" नहीं है। एमेजॉन अब अपने किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकती है। 31 दिसंबर 2021 की अपनी फाइलिंग में फ्यूचर रिटेल ने सिंगापुर मध्‍यस्‍थता पैनल की कार्यवाही को अवैध बताने की कोशिश की है। 

इस ताजा घटनाक्रम पर फ्यूचर और एमेजॉन ने रॉयटर्स की ओर से मांगे गए कमेंट पर जवाब नहीं दिया है। फ्यूचर ग्रुप ने दिल्ली हाई कोर्ट में यह अपील ऐसे वक्‍त में की है, जब सिंगापुर मध्यस्थता पैनल ने इस मामले में कार्यवाही को समाप्त करने की उसकी मांगों पर असहमति जताई है। वहां इस मामले पर इस महीने बहस जारी रहेगी।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सोर्स ने रॉयटर को बताया कि एमेजॉन ने दिसंबर में सिंगापुर के मध्यस्थता पैनल को बताया था कि 2019 के सौदे को सस्‍पेंड करने का मतलब यह नहीं है कि उसके और फ्यूचर ग्रुप के बीच हुआ लेनदेन जीरो है। 
 

क्‍या है पूरा मामला

देशभर में 1500 से ज्‍यादा सुपरमार्केट और आउटलेट्स चलाने वाले फ्यूचर ग्रुप और एमेजॉन के बीच साल 2019 में डील हुई थी। फ्यूचर रिटेल उस वक्‍त भारी कर्जे में थी। तब एमेजॉन ने 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,485 करोड़ रुपये) का निवेश फ्यूचर रिटेल में किया। इसके बाद फ्यूचर रिटेल और रिलायंस के बीच एक डील हुई। इस डील में 3.4 बिलियन डॉलर (लगभग 25,640 करोड़ रुपये) में फ्यूचर रिटेल को खरीदने पर बात बनी है। एमेजॉन का तर्क है कि यह डील उसके और फ्यूचर रिटेल के बीच हुई डील का उल्‍लंघन है। सिंगापुर का मध्‍यस्‍थता पैनल इस मामले की सुनवाई कर रहा है। भारत की अदालत में भी फ्यूचर और एमेजॉन मुकदमा लड़ रही हैं। इस बीच, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग फ्यूचर और एमेजॉन के बीच हुई डील को सस्‍पेंड कर चुका है, जिससे एमेजॉन को झटका लगा है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  11. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »