Mobile Scam

Mobile Scam - ख़बरें

  • भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
    टेलीग्राम की दलील थी कि सरकार ने इस रोक के लिए पर्याप्त कारण नहीं बताए हैं। हालांकि, इस दलील को भी कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। NEET की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले परीक्षा से जुड़ी लीक की गई सामग्री के सर्कुलेशन पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने इस मैसेजिंग ऐप पर यह अस्थायी रोक लगाई है।
  • सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
    भारत सरकार के Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने फ्री ऑनलाइन Cyber Security Course शुरू किया है। यह कोर्स गृह मंत्रालय के तहत तैयार किया गया है और इसका मकसद लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके सिखाना है। कोर्स में फेक लिंक, स्कैम कॉल्स, डिजिटल पेमेंट सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल जैसे विषय शामिल हैं। इसे करीब 2.5 घंटे में पूरा किया जा सकता है और सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
  • क्या आप भी Mobile पर ये App यूज कर रहे हैं? 1 ऐप, हजारों नंबर और करोड़ों का स्कैम!
    गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ई-चालान सिस्टम से जुड़े एक साइबर फ्रॉड की जांच के दौरान WinGo नाम के एक ऐप को लेकर गंभीर खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, यह ऐप कथित तौर पर “टेलीकॉम म्यूल ऐज़ ए सर्विस” मॉडल पर काम कर रहा है, जिसमें आम लोगों के मोबाइल नंबर और SIM कार्ड का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता है। यूजर्स को आसान कमाई का लालच देकर उनके नंबर से फर्जी SMS भेजे जाते हैं। पुलिस ने ऐसे ऐप्स से दूर रहने की सलाह दी है।
  • इंश्योरेंस से जुड़े स्कैम को रोकने के लिए TRAI ने लागू किया नया रूल
    इस रूल के तहत, इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) की ओर से रेगुलेटेड सभी एंटिटीज को सर्विस और ट्रांजैक्शन से जुड़ी कॉल्स के लिए '1600' सीरीज के नंबर्स का इस्तेमाल करना होगा। इसका उद्देश्य वैध सर्विस और ट्रांजैक्शंस से जुड़ी कॉल्स की पहचान करना है। लगभग 570 एंटिटीज ने नई नंबरिंग सीरीज का इस्तेमाल शुरू किया है।
  • अपने फोन में तुरंत बदल लें ये 2 सेटिंग्स, हैकर्स से हमेशा रहोगे सेफ!
    iPhone यूजर्स के लिए नई सिक्योरिटी अलर्ट आई है। टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट स्कॉट पॉल्डरमैन के अनुसार, iPhone की दो सेटिंग्स - “Ask to Join Networks” और “Automatically AirPlay to TVs” डिफॉल्ट रूप से ऑन रहती हैं और हैकर्स इन्हीं के जरिए यूजर्स के डेटा तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूजर्स को इन सेटिंग्स को “Off” या “Ask” पर सेट कर देना चाहिए ताकि फोन किसी पब्लिक नेटवर्क या अनजान डिवाइस से ऑटो-कनेक्ट न हो। इन बदलावों से न सिर्फ फोन की सिक्योरिटी बढ़ती है, बल्कि बैटरी लाइफ भी बेहतर होती है।
  • Google का दावा: लाखों रुपये वाले iPhone से ज्यादा सुरक्षित हैं Android स्मार्टफोन!
    Google ने साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के दौरान YouGov के साथ साझेदारी में एक सर्वे किया। स्पैम और स्कैम टेक्स्ट को लेकर कंपनी ने जो आंकड़े इकट्ठे किए हैं वो हैरान करने वाले हैं। सर्वे आधारित आंकड़ों के अनुसार रिपोर्ट में पाया गया है कि iPhone के मुकाबले एंड्रॉयड यूजर्स को स्कैम टेक्स्ट मैसेज रिसीव होने की संभावना 58 प्रतिशत कम थी। वहीं, पिक्सल यूजर्स में यह संभावना 96% कम पाई गई।
  • फ्रॉड के लिए eSIM का इस्तेमाल कर रहे स्कैमर्स, I4C ने दी चेतावनी
    I4C ने बताया है कि इसमें स्कैमर्स पहले अपने शिकार को कॉल करते हैं और फिर उनके फोन पर eSIM के एक्टिवेशन का लिंक भेजा जाता है। इस लिंक को क्लिक करने पर पीड़ित के फिजिकल SIM को eSIM में बदलने की रिक्वेस्ट को ऑटोमैटिक तरीके से स्वीकार कर लिया जाता है। इसके बाद पीड़ित का फिजिकल SIM बंद हो जाता है और उसे अपने फोन पर मैसेज नहीं मिलते।
  • Amazon और Flipkart की सेल में कहीं आप स्कैम का शिकार न हो जाएं! बचाव के 7 पक्के तरीके
    Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale आपके लिए शानदार डील्स लेकर आए हैं, लेकिन अक्सर इन बड़ी सेल के समय बहुत से ई-कॉमर्स स्कैम को भी बढ़ावा मिल जाता है, जिसमें कई बार गलती ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से नहीं होती, बल्कि ग्राहकों में भी अवेयरनेस के अभाव से स्कैम्स होते हैं। फेक वेबसाइट्स, फ्रॉड कॉल्स, स्पैम मैसेज और मालवेयर जैसे गलत तरीके इन सेल के समय कई ग्राहकों को चुना लगा जाते हैं। इस दौरान सतर्कता आपकी सबसे बड़ी गारंटी है। इसलिए नीचे कुछ ऐसी सावधानियां हैं जो आपकी खरीदारी को सुरक्षित बनाए रख सकती हैं।
  • डेटा की बड़ी चोरी में 16 अरब लॉगिन डिटेल्स हुई लीक, Apple और गूगल के यूजर्स के लिए खतरा
    इसे डेटा की चोरी के सबसे बड़े मामलों में से एक बताया जा रहा है। इससे Apple और Google सहित बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ ही कई देशों की सरकारी वेबसाइट्स पर असर पड़ा है। डेटा की इस चोरी से पर्सनल डिटेल्स तक हैकर्स की पहुंच का खतरा है, जिसका इस्तेमाल एकाउंट्स पर कंट्रोल करने, आइडेंटिटी की चोरी और फिशिंग अटैक्स के लिए किया जा सकता है।
  • AI से बनाया इस पॉपुलर फिल्म सुपरस्टार का रूप, महिला से ठगे 11 लाख रुपये, इस फ्रॉड से बचकर रहें!
    अब डीपफेक सिर्फ मजाक या फिल्मों की चीज नहीं रही। टेक्नोलॉजी के इस हथियार का गलत इस्तेमाल अब रियल लाइफ फ्रॉड में भी हो रहा है। हाल ही में सामने आई एक घटना में स्कैमर्स ने हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी का डीपफेक बनाकर एक महिला को ठग लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला अर्जेंटीना का है जहां एक महिला को फेसबुक पर एक ऐसा वीडियो मिला, जिसमें जॉर्ज क्लूनी खुद उससे बात करता नजर आ रहा था। करीब छह हफ्तों तक चले इस बातचीत के बाद महिला ने यकीन कर लिया कि वह असली क्लूनी से बात कर रही है और इसी भरोसे के चलते उसने स्कैमर्स को भारी रकम ट्रांसफर कर दी।
  • IPL की शुरुआत के साथ DGGI ने विदेशी ऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर कसा शिकंजा 
    डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस (DGGI) ने GST की चोरी से जुड़ी कई विदेशी ऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर शिकंजा कसा है। यह कार्रवाई गैर कानूनी गेमिंग कारोबार से निपटने के लिए की जा रही है। DGGI ने गैर कानूनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से जुड़े बैंक एकाउंट्स को निशाना बनाया है। इसमें लगभग 2,000 एकाउंट्स को अटैच करने के साथ ही लगभग चार करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।
  • डिजिटल स्कैम से बचने के लिए सरकार ने दी इन विदेशी कोड से कॉल्स नहीं लेने की चेतावनी....
    टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने कुछ विदेशी कोड्स से आने वाली कॉल्स से सतर्क रहने की सलाह दी है। इन कोड्स में +77, +84, +85, +86 और +89 शामिल हैं। DoT और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ओर से इस प्रकार की कॉल्स नहीं की जाती। संदिग्ध कॉल्स की रिपोर्ट Sanchar Saathi पोर्टल पर भी दी जा सकती है।
  • डिजिटल अरेस्‍ट स्‍कैम : 6.69 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड, 1.32 लाख IMEI नंबर ब्लॉक
    देश में डिजिटल अरेस्ट स्कैम के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच सरकार ने स्कैमर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार 6.69 लाख से ज्‍यादा सिम कार्ड और 1 लाख 32 हजार IMEI नंबर ब्लॉक किए गए हैं। सरकार ने एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए तंत्र को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
  • Flipkart ने मंगाया iPhone 15, घर पर पहुंचे दो डिलीवरी बॉय; स्कैम का शिकार होने से ऐसे बचा ग्राहक
    एक ग्राहक बड़े घोटाले से बाल-बाल बच गया। मामला एक नकली फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट से जुड़ा है, जिसने इस ग्राहक को एक सीलबंद बॉक्स सौंपने का प्रयास किया, यह दावा करते हुए कि इसमें उसकी बहन द्वारा ऑर्डर किया गया iPhone 15 है। यह एक नकली Flipkart डिलीवरी बॉय था। हैरानी तब हुई, जब इसके कुछ देर में असली Flipkart डिलीवरी बॉय पैकेज देने पहुंच गया।
  • What is Talkcharge Scam : 'फ्रॉड ऐप' के जाल में फंसे हजारों लोग! गुरुग्राम की कंपनी ने लगाया Rs 5 हजार करोड़ का चूना!
    गुरूग्राम की एक कंपनी Talkcharge ने लोगों को 5 हजार करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, Talkcharge ने कैशबैक के नाम पर यूजर्स को बड़ा रिटर्न देना शुरू किया। यूजर्स को इस पर भरोसा होने लगा। यूजर्स बड़ी रकम ऐप में इन्वेस्ट करने लगे। मार्च 2024 में ऐप पर विड्रॉल समेत कई सर्विसेज बंद हो गईं। फिर अप्रैल 2024 में ऐप के ऑपरेशंस बंद हो गए।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »