असूस के आने वाले डिवाइस जे़नफोन 4 मैक्स को कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज पर लिस्ट किए जाने की ख़बर है। उम्मीद है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। आने वाला ज़ेनफोन 4 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर ज़ेडसी554केएल के साथ लिस्ट किया गया था, और कंपनी ने इसे एक गलती करार देते हुए लिस्टिंग से हटा दिया है।
मोटोरोला ने अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क दफ्तर में मोटो ज़ेड ट्रेडमार्क के लिए रजिस्ट्रेशन की अर्जी दी है। याद रहे कि लेनोवो की स्वामित्व वाली यह कंपनी जल्द ही अपने फ्लैगशिप मोटो एक्स ब्रांड की जगह मोटो ज़ेड ब्रांड का इस्तेमाल करेगी।