मोटोरोला ने मोटो ज़ेड ट्रेडमार्क को अमेरिका में कराया रजिस्टर

मोटोरोला ने मोटो ज़ेड ट्रेडमार्क को अमेरिका में कराया रजिस्टर
विज्ञापन
मोटोरोला ने अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क दफ्तर में मोटो ज़ेड ट्रेडमार्क के लिए रजिस्ट्रेशन की अर्जी दी है। याद रहे कि लेनोवो की स्वामित्व वाली यह कंपनी जल्द ही अपने फ्लैगशिप मोटो एक्स ब्रांड की जगह मोटो ज़ेड ब्रांड का इस्तेमाल करेगी।

हमने सबसे पहले मोटो ज़ेड के बारे में नामी टिप्सटर इवान ब्लास से जाना। अब मोटो ज़ेड ट्रेडमार्क को यूएसपीटीओ द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस तरह सेमोटो एक्स सीरीज को बंद किए जाने की खबरों पर एक तरह से पुष्टि मिल गई है। नए नाम का ट्रेडमार्क का इस्तेमाल मोबाइल फोन, स्मार्टफोन और बैटरी चार्ज़र व एडेपटर जैसे एक्सेसरी के लिए किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई ज़ेड सीरीज के तहत मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले हैंडसेट लॉन्च किए जाएंगे।

दूसरी तरफ, मोटोरोला ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो विज्ञापन जारी किया था जो 9 जून के लॉन्च इवेंट का टीज़र है। इस टीज़र में कंपनी के लोकप्रिय मोटो रेज़र वी3 फ्लिप फोन की नुमाइश की गई है।

याद रहे कि मोटो रेज़र वी3 अपने समय का बेहद ही लोकप्रिय हैंडसेट रहा है। पूरी दुनिया में अब तक इस हैंडसेट के 130 मिलियन से ज्यादा यूनिट बिक चुके हैं। टीज़र को देखकर इतना तो साफ है कि 9 जून के इवेंट में किसी फोन को ही लॉन्च किया जाएगा। विज्ञापन में रेज़र3 की मौजूदगी को ध्यान में रखा जाए तो संभव है कि मोटोरोला एक फ्लिप फोन लॉन्च करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम एक स्मार्टफोन को पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं जिसका नामांकरण रेज़र3 (Moto RAZR V3) से संबंधित हो। ऐसे में कंपनी के नई मोटो ज़ेड (Moto Z) सीरीज को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल हो जाती है।

एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल मोटो के दो फ्लैगशिप हैंडसेट आएंगे। इन्हें विक्टर थिन और वर्टेक्स कोडनेनाम मिला है। नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि विक्टर थिन प्रीमियम स्मार्टफोन है और इसे मोटो ज़ेड के नाम से जाना जाएगा। वर्टेक्स को मोटो ज़ेड प्ले के नाम से जाना जाएगा।

इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि लेनोवो इन स्मार्टफोन को 9 जून को लेनोवो टेक वर्ल्ड शो में लॉन्च करेगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो ज़ेड ऊर्फ विक्टर थिन में 5.5 का क्वाडएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3  जीबी या 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्स रियर कैमरा, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2600 एमएएच की बैटरी होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »