Hyundai की स्पेशल इलेक्ट्रिक कार, 90 डिग्री पर घूम जाते हैं पहिए

Hyundai Mobis ने प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी है कि हुंडई मोबिस का e-corner module अभी शुरुआती दौर में है। यह केवल एक प्रोटोटाइप है।

Hyundai की स्पेशल इलेक्ट्रिक कार, 90 डिग्री पर घूम जाते हैं पहिए

Hyundai Mobis द्वारा इस इलेक्ट्रिक मॉड्यूल को 2025 तक ऑटोनोमस व्हीकल में इस्तेमाल करने का लक्ष्य रखा गया है

ख़ास बातें
  • Hyundai Mobis का e-corner मॉड्यूल प्रत्येक टायर्स पर फिट होगा
  • इसके चलते गाड़ी 30 डिग्री के मैक्स एंगल के बजाय 90 डिग्री पर मुड़ सकेगी
  • 2033 तक मॉड्यूल को तैयार कर दो साल बाद गाड़ियों में यूज़ करने का इरादा
विज्ञापन
हुंडई मोटर (Hyundai Motor) की सब्सिडियरी कंपनी Hyundai Mobis ने एक अनोखा मॉड्यूल पेश किया है, जिसका नाम ई-कॉर्नर (e-corner) है। इस मॉड्यूल के जरिए गाड़ी के पहिए 90 डिग्री रोटेट हो सकते हैं, जिसका मतलब है कि गाड़ी का फेस सामने की ओर रहते हुए भी वो दायें या बाएं चल सकती है। बढ़ते ट्रैफिक व वाहनों की भीड़ के चलते यह सुविधा पार्किंग के लिए खासी मददगार साबित हो सकती है। आइए इसके बारे में अधिक जानकारी लेते हैं। 

Hyundai Mobis ने प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी है कि हुंडई मोबिस का e-corner module अभी शुरुआती दौर में है। यह केवल एक प्रोटोटाइप है। हुंडई मोबिस इस कॉन्सेप्ट पर कई सालों से काम कर रही थी और अब इसका प्रैक्टिकल प्रोटोटाइप तैयार किया गया है। बता दें कि e-corner को लाग वेगास में हुए CES 2018 में दिखाया दया था। हालांकि, उस समय यह एक कॉन्सेप्ट मात्र था। 

पारंपरिक ऐक्सल ज्यादा से ज्यादा 30 डिग्री तक घूम सकता है। इस कारण ड्राइवर्स को पार्किंग के समय भी गाड़ी की दिशा को कई बार बदलना पड़ता है। लेकिन, 90 डिग्री रोटेशन के साथ, यह काम काफी आसान हो जाएगा। इससे कार को आसानी से संकरी गलियों मोड़ा जा सकेगा और तंग जगहों पर गाड़ी पार्क करने में भी आसानी होगी। इस तरह की मूवमेंट को क्रैब वॉक कहा जाता है, क्योंकि केकड़ें अपनी मुह की दिशा को एक जगह रखते हुए दायें या बाएं चल सकते हैं। 

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "एक बार इसकी विश्वसनीयता पूरी हो जाने के बाद हुंडई मोबिस इसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करेगी।" कंपनी 2023 तक चार ई-कॉर्नर मॉड्यूल के साथ एक स्केटबोर्ड का निर्माण करना चाहती है, जिसे दो साल बाद सेल्फ-ड्राइविंग वाहनों में इस्तेमाल करने का लक्ष्य बनाया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  6. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  7. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »