• होम
  • इंटरनेट
  • फ़ीचर
  • इंटरनेट डेटा बचाओ, उससे पैसे कमाओ! PM WANI स्कीम से बनें डिजिटल उद्यमी, ऐसे करें रजिस्टर

इंटरनेट डेटा बचाओ, उससे पैसे कमाओ! PM-WANI स्कीम से बनें डिजिटल उद्यमी, ऐसे करें रजिस्टर

PM-WANI एक पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर है जिसे सरकार ने दिसंबर 2020 में मंजूरी दी थी। इसका मकसद है भारत के हर कोने में सस्ता और आसान इंटरनेट उपलब्ध कराना, खासकर उन इलाकों में जहां नेटवर्क कमजोर है या मोबाइल डेटा महंगा पड़ता है।

इंटरनेट डेटा बचाओ, उससे पैसे कमाओ! PM-WANI स्कीम से बनें डिजिटल उद्यमी, ऐसे करें रजिस्टर

PM-WANI के तहत कोई भी व्यक्ति या दुकानदार अपने इंटरनेट को पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट में बदल सकता है

ख़ास बातें
  • PM-WANI एक पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर है
  • इसे सरकार ने दिसंबर 2020 में मंजूरी दी थी
  • इसका मकसद भारत के हर कोने में सस्ता और आसान इंटरनेट उपलब्ध कराना है
विज्ञापन
क्या आप अपने वाई-फाई कनेक्शन से कमाई करना चाहते हैं? क्या आपकी दुकान या घर में इंटरनेट है लेकिन उसका पूरा इस्तेमाल नहीं हो रहा? अब सरकार आपको इस डेटा का सही इस्तेमाल कर पैसा कमाने का मौका दे रही है, वो भी बिना किसी लाइसेंस या जटिल प्रोसेस के। इस स्कीम का नाम है PM-WANI (Prime Minister's Wi-Fi Access Network Interface) और इसका मकसद है देशभर में पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क को बढ़ावा देना।

सरकार चाहती है कि आम नागरिक, छोटे दुकानदार, चाय वाले, स्टेशनरी वाले या यहां तक कि गांव के लोग भी डिजिटल नेटवर्क का हिस्सा बनें और साथ ही एक डिजिटल उद्यमी भी बनें। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि PM-WANI स्कीम क्या है, यह कैसे काम करती है और आप इससे कैसे पैसा कमा सकते हैं।
 

PM-WANI स्कीम क्या है?

PM-WANI एक पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर है जिसे सरकार ने दिसंबर 2020 में मंजूरी दी थी। इसका मकसद है भारत के हर कोने में सस्ता और आसान इंटरनेट उपलब्ध कराना, खासकर उन इलाकों में जहां नेटवर्क कमजोर है या मोबाइल डेटा महंगा पड़ता है।

इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति या दुकानदार अपने इंटरनेट को पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट में बदल सकता है और उसे यूज करने वाले लोगों से चार्ज लेकर कमाई कर सकता है।
 

कैसे बनें PM-WANI पार्टनर?

PM-WANI में चार टाइप के पार्टनर होते हैं, लेकिन आम यूजर्स के लिए PDO (पब्लिक डेटा ऑफिस) बनना सबसे आसान और फायदेमंद है।

इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
  • एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन लें - जैसे Jio, Airtel, BSNL आदि से अनलिमिटेड प्लान
  • एक वाई-फाई हॉटस्पॉट डिवाइस लगवाएं
  • किसी PDOA (पब्लिक डेटा ऑफिस एग्रिग्रेटर) से जुड़ें - जैसे C-DOT
  • pmwani.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें
  • डेटा प्लान सेट करें और सर्विस शुरू करें
  • कोई लाइसेंस या फीस नहीं लगती, बस एक बार सेटअप होने के बाद आप डिजिटल सेवा देना शुरू कर सकते हैं।
 

सिक्योरिटी और ट्रैकिंग कैसी रहेगी?

  • यूजर को OTP वेरिफिकेशन और मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा
  • सभी ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड होते हैं
  • नेटवर्क मैनेजमेंट PDOA के जरिए कंट्रोल होता है
  • यूजर डेटा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होता है
 

PM-WANI से कितनी कमाई हो सकती है?

PM-WANI में आप अपने वाई-फाई नेटवर्क को सार्वजनिक रूप से शेयर कर सकते हैं और उस पर डेटा प्लान्स बेचकर कमाई कर सकते हैं। ये प्लान्स बेहद सस्ते होते हैं, ताकि आम लोग भी आसानी से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकें, और इसी से आपको इनकम होती है।
 

कुछ आम प्लान्स इस तरह के हो सकते हैं:

  • 1GB डेटा, 1 दिन की वैधता - लगभग 6 रुपये में
  • 2GB डेटा, 2 दिन की वैधता - 9 रुपये में
  • 5GB डेटा, 3 दिन की वैधता - 18 रुपये में
  • 20GB डेटा, 7 दिन की वैधता - 25 रुपये में
  • 40GB डेटा, 14 दिन की वैधता - 49 रुपये में
  • 100GB डेटा, 30 दिन की वैधता - 99 रुपये में

इनमें से हर प्लान से आपको एक तय मार्जिन या कमीशन मिलेगा, जो आमतौर पर हर ट्रांजैक्शन पर कुछ रुपये होता है। अगर आपके हॉटस्पॉट से रोजाना 15-20 यूजर भी इंटरनेट लेते हैं, तो आप महीने के 3,000 रुपये से 10,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।

कमाई इस बात पर भी निर्भर करेगी कि आपका हॉटस्पॉट कहां है, वहां ट्रैफिक कितना है और आप कितने यूजर्स को जोड़ पा रहे हैं।
 

किसे सबसे ज्यादा फायदा होगा?

  • छोटे दुकानदार (पान वाले, स्टेशनरी शॉप, साइबर कैफे)
  • ग्रामीण क्षेत्रों के डिजिटल केंद्र
  • लोकल बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, मार्केट एरिया
  • स्कूल या कोचिंग सेंटर के आसपास
 

क्यों है यह योजना खास?

  • डिजिटल इंडिया मिशन को जमीनी लेवल पर ताकत देती है
  • कमाई का नया साधन बनाती है उन लोगों के लिए जिनके पास रिसोर्स कम हैं
  • सस्ता इंटरनेट छात्रों और आम जनता तक पहुंचाती है
  • रूरल एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देती है
 

शुरुआत कहां से करें?

  • वेबसाइट: https://pmwani.gov.in
  • जानकारी व टेक्निकल सपोर्ट: C-DOT, RailTel, CSC इत्यादि से संपर्क करें
  • कस्टमर रजिस्ट्रेशन के लिए OTP बेस्ड लॉगिन और ऑनलाइन डैशबोर्ड उपलब्ध है
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PM WANI, PM WANI Registration
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी वाले Vivo पर 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, देखें डील
  2. Motorola Edge 70 Pro vs iQOO Neo 10 vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. Tata Motors ने लॉन्च किए Curvv.ev के दो नए वेरिएंट्स, जानें प्राइस, रेंज
  4. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  7. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  8. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  9. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  10. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »